शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. Goddess Laxmi Ke Upay n Mantra
Written By

मां लक्ष्मी की अद्भुत कृपा मिलती है इन उपायों से, साथ में पढ़ें मंत्र

मां लक्ष्मी की अद्भुत कृपा मिलती है इन उपायों से, साथ में पढ़ें मंत्र - Goddess Laxmi Ke Upay n Mantra
Goddess Laxmi Remedies
 
शुक्रवार माता लक्ष्मी जी का दिन (Friday Laxmi Puja) है। अगर आप भी धन की देवी लक्ष्मी जी की अद्‍भुत कृपा पाना चाहते हैं तो निम्न आसान उपाय और मंत्र से करें माता को प्रसन्न... 
 
लक्ष्मी कृपा प्राप्ति के उपाय-Laxmi mata ke upay
 
 
- Shukrawar remedies शुक्रवार के दिन कमल गट्टे की माला से 'ॐ कमलायै नमः' इस मंत्र का अधिक से अधिक माला जप करें। 

 
- धनवान बनने की चाहत हैं तो शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरें और श्री विष्णु जी का अभिषेक तथा लक्ष्मी पूजन करें। इस उपाय से जल्द ही धन एवं सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

 
- लक्ष्मी पूजन करके तिजोरी में 1 खड़ी हल्दी और एक सिक्का रखने से विष्‍णु और लक्ष्मी जी खुश होकर घर से गरीबी और दरिद्रता को दूर भगाकर धन के नए रास्ते खोलती है। 
 
- लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने तथा शुक्र की शांति के लिए शुक्रवार के दिन व्हाइट, चमकीले और पिंक कलर का अधिक से अधिक उपयोग करें। इससे जीवन में खुशहाली का आगमन होगा। 
 
- आज अपनी श्रद्धानुसार फल, मिठाई, सूखे मेवे आदि का प्रसाद देवी लक्ष्मी के मंदिर में अर्पित करने से जीवन को खुशहाल बना सकते हैं।

 
- आज महालक्ष्मी स्तोत्र, विष्णु सहस्रनाम, लक्ष्मी चालीसा, श्री सूक्त का पाठ करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होकर धनवान बनने का आशीष देती है।
 
- शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के मंदिर में श्रीफल, बताशे और नारियल के लड्डू अर्पित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। ये माता लक्ष्मी की प्रिय चीजें हैं।

 
आज के खास मंत्र-Laxmi Devi ke Mantra 
 
- 'श्री महालक्ष्म्यै नमः'
 
- 'श्री ह्रीं क्लीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' 
 
- 'ॐ श्रीं श्रियै नम:'
 
- 'श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः।' 
 
- 'ॐ कमलवासिन्यै श्रीं श्रियै नम:।' 
 
इनमें से किसी 1 मंत्र का जाप प्रतिदिन अथवा हर शुक्रवार को नियमित समय पर 108 बार करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन और अद्भुत कृपा प्रदान करती है। 


Laxmi jee ke Mantra