• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. deep and career
Written By WD

शानदार करियर के लिए कब और कहां जलाएं दीप

शानदार करियर के लिए कब और कहां जलाएं दीप - deep and career
प्रार्थना में बड़ी शक्ति होती है, इससे व्यक्ति अपने उन कार्यों को भी सिद्ध कर लेता है, जो उनको असंभव दिखाई देते हैं। आजकल युवा भगवान की ओर आकर्षित हो रहे है। पढ़ाई और करियर में ‍व्यस्त होने के बावजूद भी रोज शाम को मंदिरों में दीपक लगाना नहीं भूलते।




करियर में सफलता के लिए अपनाएं यह उपाय...
 
युवा इसे समाज की परंपरा बताते हैं, तो किसी के लिए नवग्रह की शांति के लिए आवश्यक उपाय। मंदिरों में अक्सर सूर्यास्त के बाद पीपल के वृक्ष व भगवान की मूर्ति के आगे युवक-युवतियों को दीप जलाते देखा जा सकता है।

आइए देखते हैं कब और कहां जलाएं दीप ताकि आपके जीवन की समस्त समस्या दूर हो सकें

FILE


सोमवार : -

सोमवार के दिन शिवजी के मंदिर में दीप जलाने से युवतियों को मनवांछित वर मिलता है एवं शादी भी जल्दी हो जाती है। लव मैरिज करने की इच्छा रखने वालों को यह उपाय जरूर करना चाहिए।


FILE


मंगलवार : -

मंगलवार के दिन विष्णु मंदिर व केले के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाने से हेल्थ व फिटनेस मिलती है। जिनका पढ़ाई में मन नहीं लगता उनके लिए यह उपाय बहु‍त लाभदायी है।


FILE


बुधवार : -

बुधवार के दिन विष्णु भगवान और गणेशजी को प्रसन्न करने के लिए घी का दीपक जलाएं। इससे ‍फिजूलखर्ची कम होगी। बाधाएं दूर होगी। पढ़ाई के प्रति मन में लगन लगेगी।


FILE


गुरुवार :-

- बृहस्पतिवार के दिन मंदिर या केले के वृक्ष तले दीपक जलाना चाहिए। इससे जीवन में आ रही रूकावटें दूर होकर समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। विष्णु भगवान को प्रसन्न करने के लिए घी का दीपक जलाएं।


FILE


शुक्रवार :-

- शुक्रवार के दिन दुर्गा माता के मंदिर में घी का दीपक जलाने से समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। सौभाग्य मिलता है।

FILE


शनिवार :-

- शनि से प्रभावित लोगों के लिए हनुमानजी व पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का दीपक जलाने से जीवन की हर अड़चन दूर होती है। खासकर करियर की उलझनें कम होती है। शनिवार के दिन हनुमान मंदिर व पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का दीपक जलाने से शनि के नकारात्मक प्रभाव से शांति मिलती है। जिनका पढ़ने में मन नहीं लगता उन्हें यह उपाय करना चाहिए।