बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. नवग्रह
Written By ND

ग्रह योग परिवर्तन और उपाय

ग्रह योग परिवर्तन और उपाय -
- डॉ. रामकृष्‍ण डी. तिवारी

ND
ग्रहों की स्थिति के प्रतिकूल परिणामों को कम करने के लिए शास्त्रों में शांति के कर्म का विधान है। इससे परिस्थिति में परिवर्तन होने की संभावना बनती है। राशि के अनुसार यह कार्य करने से लाभ प्राप्ति के योग अवश्य बनेंगे।

मेष वर्तमान समय में मंगल, राहु व बुध आपकी राशि से प्रतिकूल हैं। अतः गणेश की उपासना, गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ, झूठ नहीं बोलने एवं अपने कार्य में स्पष्टता रखने से टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी। हरे कपड़े नहीं पहनें।

वृषभ आपके गुरु, शुक्र, शनि, राहु की स्थिति अनुकूल नहीं होने से आपको गुरु का आशीर्वाद, सामान्य, सादगी पूर्ण रहन-सहन, छोटे लोगों की बात को महत्व देना, दुर्गा सप्तशती का सम्पुट पाठ करवाने से टिकट प्राप्ति का योग बनेगा। काले कपड़े नहीं पहनें।

मिथुन रवि, राहु, केतु की स्थिति के कारण से कार्य सफलता में संदेश की संभावना को टालने के लिए आपको विष्णु सहस्रनाम का पाठ, नारायण कवच का प्रयोग, सूर्योदय पूर्व स्नान करना, अधिक प्रयास दिन में करना, शारीरिक शुद्धि बनाए रखना व नशा नहीं करना चाहिए। कई रंग व डिजाइन के वस्त्र नहीं पहनें।

कर्क रवि, मंगल, राहु, इन ग्रहों की विपरित स्थिति की शांति के लिए ब्रह्मचर्य का पालन, गायत्री देवी की उपासना अनिर्धारित रणनीति से बचना चाहिए।

सिंह बुध, केतु, शनि की प्रतिकूलता को कम करने हेतु जातक को शिवजी का पूजन करना चाहिए। कार्य में आलस्य नहीं करना चाहिए, दूसरों के विश्वास पर कार्य नहीं करना चाहिए। दान अधिक से अधिक करना चाहिए। चमड़े की वस्तु का त्याग करें।

कन्या रवि, राहु इस राशि के जातक यदि टिकट के लिए प्रयासरत हो तो हनुमानजी की उपासना करें, सायंकाल में महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लें, यात्रा को कम से कम करें। किसी की भी सहायता करने से नहीं चूके। आसमानी कपड़े नहीं पहनें।

तुला रवि, मंगल, गुरु, केतु की अनुकूलता के लिए योगेश्वर श्रीकृष्ण की आराधना करना चाहिए। व्यवहार में संयम रखना चाहिए। अपना दबाव पूर्ण रहना चाहिए। कपड़े लाल नहीं पहनना चाहिए।

वृश्चिक रवि, मंगल, शुक्र की प्रतिकूलता कम करने के लिए विष्णु भगवान की पूजा, विपरित लिंग के व्यक्ति से सावधान, आलस्य का परित्याग, पूर्ण सफेद कपड़े का त्याग करें।

धनु गुरु, मंगल, शनि की शांति के लिए गणेशजी व हनुमानजी की उपासना करना चाहिए। कार्य समय पर व उचित मार्गदर्शन लेकर ही करें। पीले कपड़े व चमड़े की वस्तु का त्याग करें।

मकर गुरु, राहु, केतु की शांति हेतु आपको दुर्गा सप्तशती का अनुष्ठान, साधु-संतों का आशीर्वाद, अनिश्चितता का परित्याग करना चाहिए। रंग-बिरंगे कपड़े नहीं पहनना चाहिए।

कुंभ शनि, बुध, शुक्र ये ग्रह आपको टिकट के लिए विष्णु भगवान व शिवजी की आराधना से लाभ होगा। कार्य शांति से करें, अपने आश्रितों की सलाह पर ध्यान दें। हरा कपड़े नहीं पहनें।

मीन रवि, मंगल, केतु की शांति करने से टिकट मिलने में लाभ होगा। इसके लिए देवी उपासना, पितरों की उपासना करना, कार्य में तेजी रखना, सूर्योदय से पूर्व उठना व लाल रंग के कपड़ों का परित्याग करना चाहिए।

इन योगों के अतिरिक्त आपके स्वयं के ग्रह योगों पर भी विचार करना चाहिए।