गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. नवग्रह
  4. Planetary changes in the month of December 2022
Written By

दिसंबर माह में बुध, शुक्र और सूर्य बदलेंगे अपना घर, जानिए कब-कब होगा ये गोचर

दिसंबर माह में बुध, शुक्र और सूर्य बदलेंगे अपना घर, जानिए कब-कब होगा ये गोचर - Planetary changes in the month of December 2022
December Grah Gochar 2022 Calendar: 17 अक्टूबर को सूर्य ने, 18 अक्टूबर को शुक्र ने, 26 अक्टूबर को बुध ने राशि परिवर्तन किया था। अब दिसंबर माह में इनका राशि परिवर्तन होगा जो अगले वर्ष की भूमिका तय करेगा, क्योंकि 23 अक्टूबर को शनि ने मकर राशि में वक्री से मार्गी गोचर किया था और 24 नवंबर को गुरु ने मार्गी चाल चली थी। आओ जानते हैं दिसंबर 2022 के ग्रह परिवर्तन।
 
दिसंबर 2022 में ग्रहों का राशि परिवर्तन | Graho ka rashi parivartan December 2022:
 
1. बुध | Budh: बुध का धनु राशि में परिवर्तन 3 दिसंबर, 2022 दिन शनिवार की सुबह 06:34 बजे होगा और इसके बाद 28 दिसंबर को सुबह 04:05 पर यह मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा। इसके बाद बुध वक्री होकर पुन: 31 दिसंबर देर रात 12:58 बजे धनु में प्रवेश कर जाएगा।
 
2. शुक्र | Shukra: शुक्र का धनु राशि में गोचर 5 दिसंबर 2022 सोमवार को शाम 05:39 बजे होगा और इसके बाद 29 दिसंबर को यह दोपहर 03:45 बजे मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा।
 
3. सूर्य | Surya: सूर्य का धनु राशि में प्रवेश 16 दिसंबर 2022 शुक्रवार को सुबह 09:38 बजे होगा। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहते हैं। यानी दिसंबर माह में धनु संक्रांति होगी।