गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
  6. सितंबर 2011 : क्या कहती है आपकी राशि
Written By WD

सितंबर 2011 : क्या कहती है आपकी राशि

मीन : शिव की आराधना शुभ रहेगी

Hindi Astro | सितंबर 2011 : क्या कहती है आपकी राशि
- सुरेंद्र बिल्लौरे
ND

मेष :
मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आकस्मिक लाभ वाला रहेगा। विद्यार्थी वर्ग की उन्नति होगी। स्थान परिवर्तन होने पर विशेष लाभ प्राप्त होगा। परंतु शत्रु पक्ष से हानि की संभावना बनती है। किसी मित्र के सहयोग प्रदान होगा। ‍शिव शक्ति की आराधना से पूर्ण लाभ मिलेगा। दिनांक 9, 18 शुभ एवं 5, 14 अशुभ है।

वृषभ :
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान से लाभ वाला रहेगा। यात्रा से अच्छा लाभ मिलेगा। विद्या प्राप्ति का पूर्ण लाभ मिलेगा। अच्छी नौकरी मिलेगी। पत्नी से सुख प्राप्त होगा। शिक्षकों को विशेष लाभ मिलेगा। कृषि सामान्य लाभ देगी। गणेशजी की आराधना करें। दिनांक 4, 16 शुभ। 21 अशुभ है।

मिथुन :
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि लाभ वाला रहेगा। पत्नी से लाभ मिलेगा। विद्यार्थी को व्यवधान आएंगे। इस माह संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यात्रा सोच-विचार करके करें। चोट की संभावना है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात के योग बनते हैं। कृष्ण सेवा लाभ देगी। दिनांक 13, 25 शुभ। 28 अशुभ है।

कर्क :
कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह नौकरी में उन्नति वाला रहेगा। व्यापारी को अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार के सुख में वृद्धि होगी। आर्थिक संपन्नता के साथ मानसिक सुख मिलेगा। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। किसी भी विषय में भावुकता से काम न लें। सोच-विचार कर निर्णय लें। भगवान श्रीकृष्ण की आराधना लाभ देगी। दिनांक 9, 14 शुभ है। 13 अशुभ।

सिंह :
सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह जमीन के क्रय-विक्रय में लाभ वाला रहेगा। धर्म कार्य में सफलता मिलेगी। निवास की समस्या के योग बनते हैं। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। शरीर का विशेष ध्यान रखें। किसी रिश्तेदार के सहयोग से लाभांश मिलेगा।
भगवती की आराधना शुभ रहेगी। दिनांक 8, 22 शुभ। 13, 26 अशुभ।

कन्या :
WD
कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह राज्य कार्य में सफलता वाला रहेगा। विद्या के क्षेत्र से धन प्राप्ति होगी। भाई के परिवार में उन्नति के योग है। स्त्री पक्ष को कष्ट की संभावना बनती है। परिवार में क्लेश की स्थिति‍ हो सकती है। देवी आराधना लाभ देगी। दिनांक 6, 15 शुभ। 25, 29 अशुभ है।

तुला :
तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह धर्म-कर्म में लाभ वाला रहेगा। पुत्र से लाभांश मिलेगा, संतान को राजकीय कार्य मिलने का योग बनता है। पत्नी सुख मिलेगा। आर्थिक खर्च बढ़ेगा। दोस्तों से अनबन होने की संभावना बनती है। मित्रता में संबंध का ध्यान रखें। राधा-कृष्ण की भक्ति लाभप्रद रहेगी। दिनांक 3, 10 शुभ। 25 अशुभ है।

वृश्चिक :
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह शत्रु पक्ष से लाभ वाला रहेगा। पैरों में चोट लगने की संभावना है। रोग की समस्या रहेगी। सिर संबंधित बीमारी का योग बनता है। अत: ध्यान रखें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। स्त्री पक्ष लाभान्वित करेगा। श्रीराम स्तुति से कष्‍ट दूर होंगे। 4, 18 शुभ। 12, 30 अशुभ।

धनु :
धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ह्रदय व घुटने संबंधित कष्‍ट हो सकता है। लंबी यात्रा सावधानी से करें। हानि के योग बनते है। आर्थिक व्यय अधिक होगा। पारिवारिक सुख मिलेगा। आस-पास (पड़ोसी) के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। दिनांक 5, 26 शुभ एवं 29 अशुभ है। गणेशजी का पूजन-अर्चन करें।

मकर :
WD
मकर राशि वाले जातकों के लिए वह माह शत्रु पक्ष पर विजय वाला रहेगा। स्त्री पक्ष से लाभ मिलेगा। पारिवारिक रिश्तेदारों से विरोध के योग बनते हैं। बीमारी आपको परेशान कर सकती है। ह्रदय संबंधित तकलीफ हो सकती है। अत: ध्यान दें। दिनांक 3, 20 शुभ। 9, 17 अशुभ है। गणेश आराधना लाभदायक रहेगी।

कुंभ :
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह मिला-जुला रहेगा। विपक्ष से लाभ मिलेगा। भाईयों से परेशानी आ सकती है। नेत्र संबंधी कष्‍ट हो सकता है। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त करेंगे। सहायता मिलेगी। पत्नी से लाभ मिलेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृष्‍ण आराधना शुभ है। दिनांक 8, 22 शुभ। 5 अशुभ है।

मीन :
मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह यात्रा के योग वाला रहेगा। यात्रा संभल कर करें। पत्नी पर खर्च होगा। धर्म हानि के योग बनते हैं। शत्रु पक्ष से सावधान रहे। रिश्‍तेदार से सहयोग मिलेगा। किसी नए व्यापार की शुरुआत होगी। भगवान शिव की आराधना शुभ रहेगी। दिनांक 2, 18, 23 शुभ है। 26 अशुभ है।