गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
Written By पं. उमेश दीक्षित

रविवार, 1 जून 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

रविवार, 1 जून 2014 : क्या कहती है आपकी राशि -
मेष- पुराने संपर्क काम आएंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता मिलेगी। निवेशादि लाभ देंगे।

कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को तेल लगाकर रोटी खिलाएं।

वृषभ- यात्रा लाभकारी होगी। फैशन पर खर्च होगा। राजनीतिक संपर्क लाभ देंगे। व्यापार-नौकरी से लाभ होगा।

कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।

मिथुन- सुख में कमी होगी। व्यापार-निवेश से लाभ होगा। विद्यार्थी सफल होंगे। राज्यकोप भोगना पड़ सकता है।

कल्याणकारी उपाय- केले के वृक्ष में हल्दी डालकर जल चढ़ाएं।

कर्क- मेहनत का फल कम मिलेगा। राज्य से लाभ होगा। व्यय बढ़ेगा। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। विरोध होगा।

कल्याणकारी उपाय- पीपल में मीठा जल डालकर परिक्रमा करें।
सिंह- मान घटेगा। बकाया धन वापस आएगा। यात्रा से लाभ होगा। निवेशादि लाभ देंगे। बौद्धिक कार्य सफलता देंगे।

कल्याणकारी उपाय- काले कुत्ते को तेल लगाकर रोटी खिलाएं।
कन्या- नई योजनाएं बनेंगी। कार्य में रुचि बढ़ेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। हानि-दुर्घटना से बचें, जोखिम न उठाएं।

कल्याणकारी उपाय- पक्षियों को दाना चुगाएं।
तुला- दुखद समाचार मिल सकता है। तं‍त्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। राजकीय कार्यों में गति आएगी। निवेशादि लाभ देंगे।

कल्याणकारी उपाय- काली-नीली वस्तु दान करें।
वृश्चिक- वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। जोखिम न उठाएं, विवाद से बचें। कीमती वस्तु गुम हो सकती है।

कल्याणकारी उपाय- पीपल में मीठा जल चढ़ाकर परिक्रमा करें।
धनु- जीवनसाथी की चिंता होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता होगी। राजकीय कार्य पूर्ण होंगे। निवेशादि लाभदायक रहेंगे।

कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
मकर- संतान की चिंता होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यापार-निवेश लाभदायक होंगे। विद्यार्थी सफल होंगे।

कल्याणकारी उपाय- गरीबों को अन्न-वस्त्र दान करें।
कुंभ- पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग मनोनुकूल सफलता अर्जित करेगा। पुराने संपर्क लाभ देंगे। यात्रा शुभ रहेगी।

कल्याणकारी उपाय- गाय को गुड़-रोटी खिलाएं।
मीन- विवाद से बचें। चोट-चोरी इत्यादि से हानि के योग हैं। जोखिम न उठाएं। विरोधी परेशान करेंगे।

कल्याणकारी उपाय- शिवजी का अभिषेक गौदुग्ध से करें।