गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. दिसंबर 2014 : कैसा होगा देश-विदेश के लिए
Written By Author पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

दिसंबर 2014 : कैसा होगा देश-विदेश के लिए

दिसंबर 2014 : कैसा होगा देश-विदेश के लिए - दिसंबर 2014 : कैसा होगा देश-विदेश के लिए
दिसंबर प्रारंभ में सूर्य के परिभ्रमण से पश्चिम के देशों में सुख-शांति रहेगी। पूर्व व उत्तर के देशों में कष्ट रहेगा एवं दक्षिण के देशों में अशांति व् युद्ध का भय रहेगा। 
 

 
मंगल के परिभ्रमण से लोगों को कष्ट रहेगा। दैनिक उपयोगी वस्तु घी, तेल महंगे होंगे व अन्य का भाव सामान्य रहेगा। बुध के प्रभाव से भी घी ओर तेल महंगे होंगे पर प्रजा को सुख मिलेगा। शुक्र के भ्रमण से भी प्रजा को सुख-शांति मिलेगी। 
 
दिसंबर माह में चार ग्रह एक साथ रहने से चतुर्ग्रही योग बन रहा है, जिसके फलस्वरूप दुर्घटना में वृद्धि होगी। पृथ्वी पर अशांति का वातावरण बनेगा तथा आतंकवादी व राष्ट्र-विरोधी तत्व भय का वातावरण उत्पन्न करेंगे। 
 
इस माह की कुंडली में सूर्य के साथ बुध-शुक्र के होने से कुछ भागों में हल्की बूंदा-बांदी के साथ शीत में वृद्धि होगी। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बूंदा- बांदी के साथ हिमपात होने की संभावना है। 
 
दिल्ली, हरियाणा, हिमाचलप्रदेश, पंजाब, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्यप्रदेश में बादल, व हल्की बूंदा-बांदी से शीत में वृद्धि होगी।