गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Venus Transit In Leo

4 जुलाई से शुक्र सिंह राशि में, क्या होगा हम सब पर असर, पढ़ें 12 राशियां

4 जुलाई से शुक्र सिंह राशि में, क्या होगा हम सब पर असर, पढ़ें 12 राशियां - Venus Transit In Leo
4 जुलाई 2018 की मध्य रात्रि को शुक्र अपनी राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।

4 जुलाई की मध्य रात्रि को शुक्र ने अपना राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है। सिंह शुक्र की शत्रुराशि है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य से शुक्र की नैसर्गिक शत्रुता रहती है। आइए जानते हैं कि अपनी शत्रु राशि में स्थित होकर शुक्र समस्त 12 राशियों पर क्या प्रभाव डालेंगे-
 
1. मेष- मेष राशिवाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार पुत्र से लाभ होगा। धन की प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु पराजित होंगे। पुत्र जन्म के योग बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता प्राप्त होगी। प्रेम संबंध सफल होंगे। 
2. वृष- वृष राशिवाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार मनो अभिलाषाएं पूर्ण होंगी। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। भोग-विलास की सामग्री प्राप्त होगी। सम्पत्ति प्राप्ति के योग बनेंगे। वाहन सुख प्राप्त होगा। संबंधियों से स्नेह प्राप्त होगा। माता से लाभ होगा। मन प्रसन्न व आनन्दित रहेगा। 
 
3. मिथुन- मिथुन राशिवाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार साहस-पराक्रम में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। अधीनस्थों का सहयोग प्राप्त होगा। भाग्योदय होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। 
 
4. कर्क- कर्क राशिवाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सन्तान प्राप्ति का योग बनेगा। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षाओं में सफ़लता प्राप्त होगी। विद्याध्ययन में रुचि बढ़ेगी। शत्रु पराभव होगा। स्त्री सुख प्राप्त होगा। नवीन वस्त्राभूषणों की प्राप्ति होगी। 
 
5. सिंह- सिंह राशिवाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। अविवाहितों का विवाह होगा। घर में सन्तान का जन्म होगा। व्यापार में लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग का विद्याध्ययन में मन लगेगा। स्त्री जाति से लाभ होगा। 

6. कन्या- कन्या राशिवाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार मित्रों से लाभ होगा। आर्थिक उन्नति होगी। भोग-विलास के संसाधनों की प्राप्ति होगी। उत्तम शैय्या सुख प्राप्त होगा। 
 
7. तुला- तुला राशिवाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। कार्यों में सफ़लता प्राप्त होगी। प्रेम संबंध सफ़ल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 
 
8. वृश्चिक- वृश्चिक राशिवाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार शारीरिक कष्ट होगा। मानसिक चिन्ता में वृद्धि होगी। व्यर्थ धन हानि होगी। कार्यक्षेत्र में विघ्न आएंगे। शत्रु प्रभावी होंगे। स्त्री जाति से कष्ट होगा। राज्य की ओर से परेशानियां आएंगी। संबंधियों से विवाद होगा। 
 
9. धनु- धनु राशिवाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार प्रत्येक कार्य में लाभ होगा। नवीन वस्त्राभूषणों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। बन्धु-बांधवों से लाभ व सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य का साथ प्राप्त होगा।
 

10. मकर- मकर राशिवाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। संकटों से मुक्ति मिलेगी। भोग-विलास की सामग्री प्राप्त होगी। संबंधियों से लाभ होगा। 
 
11. कुंभ- कुंभ राशिवाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार प्रतिष्ठा धूमिल होगी। अथक परिश्रम का अपेक्षित फ़ल प्राप्त नहीं होगा। जीवनसाथी से विवाद होगा। स्त्री जाति के कारण अपमानित होने की संभावना है। धनहानि होगी। मूत्र संबंधी विकारों के कारण कष्ट होगा। व्यर्थ प्रवास व यात्राएं होंगी। 
 
12. मीन- मीन राशिवाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार शत्रुता में वृद्धि होगी। शत्रु प्रभावी होंगे। साझेदारी से हानि होगी। जीवनसाथी से मतभेद होंगे। दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना है। 

शुक्र के अशुभ प्रभाव को कम करने हेतु उपाय-
 
1. शुक्र का दान दें। (दान सामग्री-सफ़ेद वस्त्र, शक्कर, श्वेत चन्दन,घी, सौंदर्य सामग्री, दूध, दही, चांदी इत्यादि)
2. शुक्रवार को किसी ब्राह्मण को खीर खिलाएं।
3. शुक्रवार को मन्दिर में खीर की सामग्री दान करें।
4. शुक्रवार को चींटियों को आटा व शक्कर मिश्रित कर डालें।
5. सफ़ेद गाय को नित्य रोटी दें।
6. शुक्रवार को तुलसी का पौधा लगाएं।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: [email protected]
ये भी पढ़ें
प्यार, व्यापार, शिक्षा और जीवन...सबको बदल देगा शुक्र, 4 जुलाई से किया राशि परिवर्तन, पढ़ें असर