बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Venus Transit in Gemini
Written By

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर : शुभ फल पाने के लिए करें ये उपाय...

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर : शुभ फल पाने के लिए करें ये उपाय...। Venus Transit in Gemini - Venus Transit in Gemini
* लाभदायी सिद्ध होंगे शुक्र के गोचर के दौरान किए गए ये उपाय...
 
वैभव-विलासिता के कारक शुक्र ग्रह ने मंगलवार, 15 मई 2018 से मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है। यह गोचर समस्त 12 राशियों को भी प्रभावित करेगा। इस ग्रह गोचर के दौरान आपके लिए अपनी राशिनुसार निम्न उपाय लाभदायी सिद्ध हो सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन के गोचर के दौरान ये उपाय करना बहुत ही शुभ फलदायी होगा।
 
आइए जानें 12 राशियों के जातक कौन-कौन उपाय करें... 
 
मेष राशि के लिए उपाय : प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाना शुभ होगा।
 
वृषभ राशि के लिए उपाय : अनामिका उंगली में अच्छी क्वालिटी का हीरा धारण करें।
 
मिथुन राशि के लिए उपाय : इस दौरान 'ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:' की प्रतिदिन 1 माला अवश्‍य फेरें।
 
कर्क राशि के लिए उपाय : प्रति शुक्रवार छोटी कन्याओं को मिश्री खिलाएं, लाभ मिलेगा।
 
सिंह राशि के लिए उपाय : प्रतिदिन मां दुर्गा की आराधना और पूजा करना लाभदायी साबित होगा।
 
कन्या राशि के लिए उपाय : सफेद चंदन का तिलक प्रतिदिन अपने माथे पर लगाकर ही घर से बाहर जाएं।
 
तुला राशि के लिए उपाय : शुक्रवार के दिन घर में शुक्र यंत्र स्थापित करें। सुबह नहाने के पश्चात ही अगर आप इस यंत्र को स्थापित करें तो यह अति‍शुभ रहेगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए उपाय : शुक्रवार के दिन चावल दान करना परिवार में शुभ समाचार लाएगा।
 
धनु राशि के लिए उपाय : शुक्रवार को विशेष रूप से मां लक्ष्मी का पूजन करें।
 
मकर राशि के लिए उपाय : निरंतर 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जाप लाभ देगा। 
 
कुंभ राशि के लिए उपाय : अनामिका में शुक्र ग्रह का उपरत्न असली ओपल रत्न (दूधिया पत्थर) धारण करें। 
 
मीन राशि के लिए उपाय : गाय को प्रतिदिन ताजी रोटी खिलाने से लाभ होगा।
 
 
ये भी पढ़ें
आपके लिए जानना जरूरी है पुरुषोत्तम मास की ये 8 खास विशेष बातें...