शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Sun transit in Dhanu Sun transit in sagittarius

16 दिसंबर को सूर्य आएंगे धनु राशि के घर, 12 राशियों पर होगा बहुत खास असर

16 दिसंबर को सूर्य आएंगे धनु राशि के घर, 12 राशियों पर होगा बहुत खास असर - Sun transit in Dhanu Sun transit in sagittarius
16 दिसंबर 2018, रविवार को प्रात: 9 बजकर 7 मिनट पर सूर्य गोचरवश धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के गोचरवश धनु राशि में प्रवेश से 'मलमास' प्रारंभ हो जाएगा। सूर्य धनु राशि में लगभग 1 माह तक रहेंगे। सूर्य के धनु राशि में गोचर का समस्त 12 राशियों पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं सूर्य का धनु राशि में गोचर द्वादश राशियों के लिए कैसा रहेगा?
 
1.मेष- इस माह मेष राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार धनहानि की आशंका है। झूठे आरोप के कारण प्रतिष्ठा धूमिल होगी। कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। रोग के कारण कष्ट होगा। पारिवारिक विवाद के कारण अशांति का वातावरण रहेगा।
 
2.वृषभ- इस माह वृषभ राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार विवाद के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कोर्ट-कचहरी व मुकदमे में असफलता के योग हैं। धन का अपव्यय होगा। उच्च रक्तचाप के कारण कष्ट होगा। मान-प्रतिष्ठा में कमी आएगी।
 
3.मिथुन- इस माह मिथुन राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार दांपत्य सुख में हानि होगी। कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। धनहानि एवं मानहानि होगी। सिर में पीड़ा के साथ-साथ शारीरिक कष्ट की आशंकाएं हैं।
 
4.कर्क- इस माह कर्क राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। रोगों से मुक्ति मिलेगी। राज्य से लाभ प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
 
5.सिंह- इस माह सिंह राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार मानसिक पीड़ा होगी। राज्याधिकारियों से विवाद होगा। संतान को कष्ट की आशंका है। धनहानि होगी। यात्रा में दुर्घटना की आशंका है।
 
6.कन्या- इस माह कन्या राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार पारिवारिक विवाद के कारण कष्ट होगा। धनहानि व मानहानि होगी। यात्रा में कष्ट होगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में असफलता प्राप्त होगी। मानसिक अशांति के कारण कष्ट रहेगा।
 
7.तुला- इस माह तुला राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार मित्रों से लाभ होगा। धनलाभ होगा। राज्याधिकारियों से अनुकूलता प्राप्त होगी। पदोन्नति की आशंका है। उच्च पद की प्राप्ति होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
 
8.वृश्चिक- इस माह वृश्चिक राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार व्यापार व धन-संपत्ति में हानि का योग है। मित्रों व परिवारजनों से विवाद की आशंका है। सिर व आंखों में पीड़ा के कारण परेशानी रहेगी।
 
9.धनु- इस माह धनु राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार धनहानि के योग हैं। सम्मान व प्रतिष्ठा में कमी होगी। मानसिक अशांति के कारण कष्ट रहेगा। सिर में पीड़ा के साथ-साथ शारीरिक कष्ट की आशंकाएं हैं।
 
10.मकर- इस माह मकर राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में परेशानियां रहेंगी। गुप्त शत्रुओं के कारण हानि का योग है।
 
11.कुंभ- इस माह कुंभ राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार धन प्राप्ति का योग है। पदोन्नति के अवसर हैं। मान-सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
 
12.मीन- इस माह मीन राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धनलाभ होगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 
 
सूर्य के अशुभ प्रभाव को कम करने हेतु उपाय
 
1. 250 ग्राम गुड़ रविवार के दिन बहते जल में प्रवाहित करें।
2. प्रतिदिन सूर्यदेव को कुमकुम मिश्रित जल का अर्घ्य दें।
3. 11 रविवार को किसी मंदिर में 8 बादाम चढ़ाएं।
4. रविवार को सूर्यास्त से पूर्व भोजन करें।
5. रविवार को बिना नमक वाला भोजन करें।
6. रविवार को सूर्य का दान करें। (दान सामग्री : लाल वस्त्र, लाल पुष्प, गुड़, मसूर की दाल, तांबा, गेहूं, केसर आदि)
7. प्रतिदिन लाल गाय को गुड़-रोटी खिलाएं।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमंत रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र 
संपर्क: [email protected]
ये भी पढ़ें
ज्ञान का अद्भुत भंडार है श्रीमद्भगवद्गीता, जीवन को बनाती है धन्य, पढ़ें 10 खास बातें..