शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Simple Astrology Tips
Written By

यह 8 गंदी आदतें आपको कर देंगी बर्बाद...

यह 8 गंदी आदतें आपको कर देंगी बर्बाद... - Simple Astrology Tips
कई बार हम सभी अज्ञानतावश वह गलती करते हैं जो हमारे सुंदर जीवन के लिए घातक है। जानिए वे कौन सी गंदी आदतें हैं जो हमें आगे बढ़ने से रोकती है। 



* थूकना : 
अगर आपको कहीं पर भी थूकने की आदत है तो यह निश्चित है कि आपको यश, मान-सम्मान, अगर मुश्किल से मिल भी जाता है तो यह कभी टिकेगा नहीं। आप थूकने की आदत को वॉश बेसिन में करें तो यह अच्‍छा रहेगा। 

* जूठी थाली छोड़ना : 


 

जिन लोगों को अपनी जूठी थाली या बर्तन उसी जगह पर छोड़ने की आदत होती है उनको सफलता भी कभी स्‍थाई रूप से नहीं मिलती। उनको बहुत मेहनत करनी पड़ती है और ऐसे लोग अच्छा नाम नहीं कमा पाते। आप अपने जूठे बर्तनों को उठाकर उनकी सही जगह पर रखकर पानी से खंगाल कर रखें ताकि उसमें जूठन न रहे तो ऐसा करने से आप चन्द्रमा और शनि का सम्मान करते हैं। 
 
 

* मेहमान की अवभगत न करना 


 

हमारे घर जब भी कोई बाहर से आए, चाहे घर का सदस्य हो या मेहमान। यहां तक कि काम करने वाले ही क्यों न हो, उसे स्वच्छ पानी जरूर पिलाएं। ऐसा करने से आप राहु का सम्मान करते हैं और आपके घर में कभी राहु का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता।
 
 

* घर में पौधे ना होना : 


 

घर के पौधे आपके परिवार के सदस्यों जैसे ही होते हैं। उन्हें भी प्यार और देखभाल की आवश्यकता होती है। जिस घर में नियमित सुबह-शाम पौधों को पानी दिया जाता है तो वे लोग बुध, सूर्य और चन्द्रमा का सम्मान करते हुए परेशानियों से डटकर मुकाबला करते हैं और उनको अवसाद, वैराग्य, कुंठा जैसी परेशानी नहीं होती।
 
 

* जूते-चप्पल घर में लाना : 


 

जो लोग बाहर से आकर अपने चप्पल, जूते-मोजे इधर-उधर उतार देते हैं, या घर के अंदर तक ले आते हैं, उन्हें शत्रु परेशान करते हैं। इससे बचने के लिए आप जूते-चप्पल उचित स्थान पर रखें। इससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 
 
 

* बिस्तर सिलवटों से भरा रखना : 


 

जो व्यक्ति बिस्तर छोड़ते समय उसे व्यवस्थित‍ रूप से नहीं रखते एवं यहां तक कि अपने उतारे कपड़े भी पलंग पर फेंक देते हैं, उनका राहु व शनि खराब होगा। यहां तक कि उनकी दिनचर्या भी अच्छी नहीं होगी। वे खुश रहते हुए भी उदास रहेंगे।
 
 

* पैर ना धोना : 


 

नहाते समय अपने पैरों को अच्छी तरह से धोएं। इससे आप पाएंगे कि आपका चिड़चिड़ापन कम होगा और क्रोध कम होने लगेगा। रात में सोने के पूर्व पैर अवश्य धोएं, इससे नींद अच्‍छी आती है।
 

 


* खाली हाथ घर आना : 


 


रोज खाली हाथ लौटने पर धीरे-धीरे उस घर से लक्ष्मीजी का वास कम होगा और घर के सदस्यों पर नकारात्मक या निराशा के भाव आने लगते हैं। इसके विपरीत घर लौटते समय कुछ-न-कुछ वस्तु लेकर आएं, तो उस घर में बरकत होगी।