मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. shani gochar 2022 kumbh rashi me shani Saturn in Aquarius
Written By

30 साल बाद शनि आ रहे हैं इस खास राशि में, 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

30 साल बाद शनि आ रहे हैं इस खास राशि में, 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत - shani gochar 2022 kumbh rashi me shani Saturn in Aquarius
Shani Gochar 2022: शनिदेव धीमी गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में इन्हें करीब ढाई साल का समय लगता है। शनि मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं। शनि 29 अप्रैल से कुंभ राशि में गोचर  करेंगे...। शनि कुंभ राशि में 30 साल बाद प्रवेश करने जा रहे हैं। 30 साल बाद शनि आ रहे हैं कुंभ राशि में और ये गोचर 5 राशि वालों के भाग्य के सितारे दमका देगा, जानिए कौनसी  5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत...
मेष राशि:  शनि का गोचर लाभप्रद होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यस्थल पर योग्यता दिखाने का भरपूर मौका मिलेगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए ये अवधि अनुकूल रहेगी। कार्यस्थल पर आपकी इमेज अच्छी रहेगी। बॉस का हर काम में साथ मिलेगा।  जो लोग खुद का व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें अपार सफलता मिलने की संभावना रहेगी। 
वृषभ राशि: इस दौरान आपको मेहनत का फल मिलने की संभावना है. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. पेशेवर जीवन में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. मनचाही नौकरी मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं. अटके हुए काम इस दौरान पूरे होंगे....
सिंह राशि: ये गोचर बेहद शुभ प्रतीत होरहा है....। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होने की संभावना है। कानूनी फैसले आपके पक्ष में रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। इस अवधि में आपके वरिष्ठों के लिए आपकी मेहनत को नज़रअंदाज़ करना मुश्किल होगा।  कार्यस्थल पर आपके काम की वाहवाही होगी। 
कन्या राशि:  शनि की यह स्थिति अनुकूल साबित होगी। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। प्रयासों का अच्छा फल मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। खुशखबरी मिल सकती है।  अचानक से धन लाभ होने के प्रबल योग हैं। 
तुला राशि: शनि का गोचर शुभ रहने वाला है। छात्रों के लिए सकारात्मक समय दिखाई दे रहा है। नौकरी में कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में तरक्की मिलेगी. मनचाही नौकरी मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इस अवधि में आप एक अच्छा सौदा करने में सक्षम रह सकते हैं। 
ये भी पढ़ें
साल 2022 में शनि सहित 4 कौन से बड़े ग्रह बदलेंगे अपना घर, जानिए होगा कैसा असर