बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Rashi anusar Ganesh poojan
Written By

12 राशियां और गणेश आराधना : आपकी राशि के लिए कौन से गणेश शुभ हैं

12 राशियां और गणेश आराधना : आपकी राशि के लिए कौन से गणेश शुभ हैं - Rashi anusar Ganesh poojan
तंत्र शास्त्रों में अलग-अलग तत्व से बने हुए गणपति का पूजन करने का फल अलग-अलग बतलाया गया है। राशि के अनुसार भी इनका वर्णन है, जैसे-
 
(1) मेष व वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति रक्त वर्ण के गणेशजी का पूजन करें। माणिक्य, लालड़ी, मूंगा या रक्तवर्ण की कोई भी वस्तु के गणेश आपको शुभ फल देगें। 
 
(2) वृषभ व तुला राशि के व्यक्ति सफेद या क्रीम रंग के गणपति का पूजन करें या इस वर्ण की कोई और वस्तु के गणेश पूजें।
 
(3) मिथुन व कन्या राशि के व्यक्ति हरे रंग के गणपति का पूजन करें।
 
(4) कर्क राशि के व्यक्ति श्वेत वर्ण या क्रीम वर्ण के गण‍पति का पूजन करें।
 
(5) कुंभ व मकर राशि के व्यक्ति नील वर्ण के गणपति का पूजन करें।
 
(6) धनु व मीन राशि के व्यक्ति पीतवर्ण के गणपति का पूजन करें। हरिद्रा गणपति के पूजन से अधिक लाभ होगा।
 
(7) सिंह राशि के व्यक्ति लाल वर्ण के या गुड़ के गणपति का पूजन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
आज श्री गणेश चतुर्थी : राशि अनुसार लगाएं यह भोग, मिलेगी खुशी रहेंगे निरोग