बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Narendra modi lagna janam kundali patrika
Written By
Last Updated : गुरुवार, 15 सितम्बर 2022 (10:42 IST)

नरेंद्र मोदी की लग्न जन्म कुंडली

नरेंद्र मोदी की लग्न जन्म कुंडली - Narendra modi lagna janam kundali patrika
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म महेसाना जिला के वडनगर ग्राम में 17 सितंबर 1950 को हुआ था। उनका पूरा नाम नरेन्द्र दामोदार मोदी। उनके पिता का नाम दामोदर मूलचंद मोदी और माता का नाम हीराबेन मोदी है। पीएम मोदी की मां हीराबा का जन्म 18 जून 1923 को हुआ था। कहते हैं कि उनकी पत्नी का नाम जशोदाबेन है। आओ जानते हैं पीएम मोदी की जन्म कुण्डली।
 
नरेंद्र मोदी की जन्म लग्न कुंडली पत्रिका | Narendra modi lagna janam kundali patrika 
 
इंटरनेट से प्राप्त नरेंद्र मोदी की जन्मकुंडली वृश्‍चिक लग्न की है। लग्न में मंगल और चंद्र बैठे हैं। चतुर्थ भाव कुंभ राशि में बृहस्पति बैठा है। पंचम भाव मीन राशि में राहु बैठा है। दशम भाव सिंह राशि में शुक्र और शनि की युति है। एकादश भाव कन्या राशि में केतु, सूर्य और बुध की युति है।
मंगल और चंद्र की युति को महालक्ष्मी योग कहते हैं। चंद्र मंगल की युति वाला जातक नेता, वकील, डॉक्टर और प्रशासनिक अधिकारी के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त करता है। शुक्र शनि की युति अगर दशम भाव में होती है तो ऐसे लोगों के बारे में कहा जाता है कि उनकी जीवनशैली राजाओं के समान होती है। नरेंद्र मोदी का जन्म मूल नक्षत्र में हुआ था।
 
 
नरेंद्र मोदी की राशि | Narendra modi ki rashi Virgo kanya and Scorpio vrishchik:

चंद्र राशि: वृश्चिक
नक्षत्र: अनुराधा
सूर्य राशि (पाश्चात्य): कन्या
सूर्य राशि (भारतीय): कन्या