शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. effects of shani

शनि हुए अस्त, पढ़ें बारह राशियों पर क्या होगा असर...

शनि हुए अस्त, पढ़ें बारह राशियों पर क्या होगा असर... - effects of shani
* अस्त शन‌ि का 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव जानिए 
* शनि हुए अस्त, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव... 
 

 

 

 
ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन से हर राशि पर प्रभाव पड़ता है। ग्रह यदि शनि हो तो अत्यधिक सावधानी की आवश्यकता है। शन‌िदेव 13 नवंबर को 9 बजकर 50 म‌िनट पर अस्त हो चुके हैं। अब शन‌ि का उदय 16 ‌द‌िसंबर को होगा। 
 
आइए जानते हैं शन‌ि का अस्त होना क‌िस राश‌ि के ल‌िए शुभ और क‌िसके ल‌िए अशुभ फलदायी होगा - 
 

आगे पढ़ें 12 राशियों पर अस्त शनि का प्रभाव...   
 
 


 


मेष राश‌ि के जातकों को अस्त शन‌ि से आर्थ‌िक मामलों में लाभ होगा। परंतु कई महत्वपूर्ण कामों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। वाहन-मशीनरी का उपयोग सावधानी से करें। दुर्घटना से बचने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। 
 
 


 


वृषभ राशि के जातकों की मानस‌िक परेशानी और च‌िंता बढ़ेगी। अत्याधिक कार्य से सहयोगियों और परिवार में मतभेद हो सकते हैं। संयम और शांत‌ि से काम लें। मानसिक शांति के लिए हनुमान मंदिर जाएं।  
 
 

 


मिथुन राश‌ि के जातकों के लिए शन‌ि का अस्त होना प्रत‌िकूल रह सकता है। व‌िरोध‌ी पक्ष परेशान करेगा। कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचें और तय समय पर सौंपा गया काम पूर्ण करें। क्रोध और वाणी पर न‌ियंत्रण रखें। सफलता के लिए हनुमानजी के दर्शन करें। 

 
 
 


 


कर्क राश‌ि के जातकों के लिए अस्त शन‌ि शुभ फलदायी रहेगा। लगातार प्रयास करने से जीवन के व‌िभ‌िन्न क्षेत्रों में कामयाबी म‌िलेगी। नौकरी एवं व्यवसाय में सफल होंगे। सफलता जारी रखने के लिए हनुमानजी के दर्शन करें।  
 
 

 


सिंह राश‌ि के जातकों को अगले एक महीने कठ‌िनाइयों का सामना करना होगा। परंतु प्रयास करते रहें तो सफलता निश्चित है। आर्थ‌िक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी। संकट से पार पाने के लिए हनुमानजी का संकट मोचन पाठ करें। 
 
 


 


कन्या राश‌ि के जातकों के लिए शन‌ि के अस्त होने के कारण अगले एक महीने तक परेशान‌ियों का सामना करना पड़ सकता है। निकट लोगों से मतभेद बढ़ने के योग हैं। संयम और शांत‌ि बनाए रखें। मानसिक शांति के लिए हनुमानजी के मन्दिर में जा कर दीपक लगाएं। 
 
 


 


तुला राश‌ि के जातक साढ़ेसाती के अंत‌िम चरण में चल रहे हैं। शन‌ि के अस्त होने से राहत म‌िलेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। खर्च पर न‌ियंत्रण रखने में सफल होंगे। अधिक लाभ के लिए नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करें। 
 
 


 


वृश्चिक राश‌ि के जातकों की राश‌ि में बैठा शन‌ि अस्त होने के कारण बुद्ध‌ि भ्रम‌ित करेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। स्वास्‍थ्‍य में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। संकट से पार पाने के लिए हनुमानजी का संकट मोचन पाठ करें। 
 
 


 


धनु राश‌ि के जातकों का कार्यक्षेत्र में सहकर्म‌ियों से मतभेद और व‌िवाद हो सकता है, संयम से काम लें। अस्त शन‌ि खर्च को भी बढ़ाएगा। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करने से लाभ होगा। 
 

 


 


मकर राश‌ि के जातकों की राश‌ि के स्वामी शनि हैं। शनि अस्त होने से आर्थ‌िक मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है। सेहत का भी ध्यान रखना होगा। कई महत्वपूर्ण कार्यों में देरी हो सकती है। नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करें। 
 
 


 


कुंभ राश‌ि के जातकों के लिए शन‌ि का अस्त होना आपके ल‌िए कष्टकारी रह सकता है। मानस‌िक तनाव बढ़ेगा, स्वास्‍थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। संकट से पार पाने के लिए श्रीराम की प्रतिमा के सामने हनुमानजी का संकट मोचन पाठ करें। 
 
 

 


मीन राशि के जातकों को शन‌ि का अस्त होना प्रत‌िकूल फल दे सकता है। इन द‌‌िनों कोई बड़ा काम या बड़ा फैसला लेने से बचें। आर्थ‌िक मामलों में कठ‌िनाई हो सकती है। हनुमानजी के मन्दिर में जा कर हनुमान चालीसा पढें।