शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Dussehra Shubha Muhurat
Written By
Last Modified: गुरुवार, 29 सितम्बर 2022 (18:44 IST)

दशहरा 2022 : खरीदी, रावण दहन, शस्त्र पूजन और शमी पूजा के शुभ मुहूर्त

दशहरा 2022 : खरीदी, रावण दहन, शस्त्र पूजन और शमी पूजा के शुभ मुहूर्त - Dussehra Shubha Muhurat
Vijayadashami 2022: 5 अक्टूबर 2022 बुधवार को दशहरे का पर्व मनाया जाएगा। आश्‍विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी को दशहरा का पर्व मनाया जाता है, जिसे विजयादशमी भी कहते हैं। इस दिन दीपावली की खरीददारी भी की जाती है, शस्त्र पूजन भी करते हैं और शमी के वृक्ष की पूजा भी करते करते हैं। आओ जानते है आओ जानते हैं कि इस दिन के क्या है सबसे अच्‍छे मुहूर्त।
 
1. दशहरे पर खरीददारी का मुहूर्त | Purchase Shopping muhurat on Dussehra:
 
- अबूझ मुहूर्त : वैसे तो दशहरा के दिन को साढ़े तीन अबूझ मुहूर्त में से एक माना जाता है इसलिए पूरा दिन ही शुभ होता है। इस दिन हर तरह की खरीददारी की जा सकती है। इसलिए आप चाहें तो पूरे दिन कभी भी राहुकाल को छोड़कर खरीदारी कर सकते हैं।
 
- अमृत काल मुहूर्त : सुबह 11:33 से दोपहर 01:02 तक। इस मुहूर्त में खरीदी कर सकते हैं।
 
2. दशहरा पर शमी पूजा के सबसे शुभ मुहूर्त | Muhurat for Dussehra Puja:
 
- अमृत काल मुहूर्त : सुबह 11:33 से दोपहर 01:02 तक। इस मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं।
 
- अपराह्न मुहूर्त : दोपहर 01:20:11 से 03:41:37 तक सबसे शुभ मुहूर्त।
 
- गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:12 से 06:36 तक। इस मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं।
 
3. दशहरा पर शस्त्र पूजा के मुहूर्त | Dashahare par shastra puja ka Shubh muhurat 2022:
 
- विजय मुहूर्त : दोपहर 02:26 से 03:13 तक। इस मुहूर्त में शास्त्र पूजा कर सकते हैं।
 
4. रावण दहन कब करें : रावण दहन रात में करने की परंपरा रही है। रात्रि का चौघड़िया देखकर यह कार्य कर सकते हैं।