शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. December Month 2021 Calendar
Written By
Last Updated : बुधवार, 1 दिसंबर 2021 (11:02 IST)

दिसंबर 2021 : इस माह के तीज, त्योहार, पर्व, दिवस और खास तिथियां

दिसंबर 2021 : इस माह के तीज, त्योहार, पर्व, दिवस और खास तिथियां - December Month 2021 Calendar
December 2021 Divas Vrat & Festival Calendar: अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार वर्ष के अंतिम माह दिसंबर में खासकर ओशो जन्म उत्सव, गीता जयंती और क्रिसमय का त्योहार मनाया जाता है। आओ जानते हैं इस माह के व्रत, त्योहार और खास दिवास के बारे में।
 
 
दिसंबर 2021 माह के व्रत और त्योहार :
 
2 दिसंबर 2021- प्रदोष व्रत जिसे शिव चतुर्दशी और मासिक शिवरात्रि भी कहा जाता है।
 
4 दिसंबर 2021- शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण।
 
5 दिसंबर 2021- चंद्र दर्शन।
 
6 दिसंबर 2021- जमादि उल्लावल मास का प्रारंभ।
 
7 दिसंबर 2021- विनायक चतुर्थी।
 
8 दिसंबर 2021- विवाह पंचमी, नाग दिवाली, श्रीराम विवाहो‍त्सव। 
 
9 दिसंबर 2021- बैंगन छठ, चंपा षष्ठी और स्कंद षष्ठी।
 
10 दिसंबर 2021- नंदा सप्तमी व्रत।
 
11 दिसंबर 2021- मासिक दुर्गाष्टमी।
 
12 दिसंबर 2021- महानंदा नवमी।
 
13 दिसंबर 2021- पंचक (रात्रि अंत 4.56 तक)।
 
14 दिसंबर 2021- गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी, मौन एकादशी।
 
15 दिसंबर 2021- मत्स्य द्वादशी।
 
16 दिसंबर 2021- प्रदोष व्रत, सूर्य धनु संक्रांति, मासिक कार्तिगाई दीपम, अनंग त्रयोदशी व्रत, खरमास शुरू।
 
17 दिसंबर 2021- सौर पौष मा. प्रारंभ, पिशाचमोचनी यात्रा।
 
18 दिसंबर 2021- पूर्णिमा व्रत, भगवान दत्तात्रेय ज., रोहिणी व्रत।
 
19 दिसंबर 2021- मार्गशीर्ष पूर्णिमा, स्ना.दा. पूर्णिमा, अन्नपूर्णा जयंती, त्रिपुर भैरवी जयंती।
 
22 दिसंबर- गणेश चतुर्थी व्रत। 
 
25 दिसंबर- मेरी क्रिसमस।
 
27 दिसंबर- रुकमणी अष्टमी, अष्टका श्राद्ध।
 
30 दिसंबर- सफला एकादशी व्रत।
दिसंबर माह के दिवस : 
 
* 1 दिसंबर 2021- एड्स जागरूकता दिवस, सीमा सुरक्षा बदल स्थापना दिवस (भारत)।
 
* 2 दिसंबर 2021- दासता उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस, कंप्यूटर साक्षरता दिवस, राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस। 
 
* 3 दिसंबर 2021- राष्ट्रीय संरक्षण दिवस, भोपाल गैस त्रासदी दिवस, पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद जयंती, अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस।
 
* 4 दिसंबर 2021- भारतीय नौसेना दिवस।
 
* 5 दिसंबर 2021- चंद्र दर्शन, योगी अरविंद दिवस, अंतर्राष्ट्रीय स्वयं सेवक दिवस, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा दिवस।
 
* 6 दिसंबर 2021- अंबेडकर पुण्यतिथि, नागरिक सुरक्षा दिवस, होमगार्ड स्थापना दिवस।
 
* 7 दिसंबर 2021- सशस्त्र सेना झण्डा दिवस, अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस।
 
* 8 दिसंबर 2021- अभिनेता धर्मेन्द्र का जन्मदिन, प‍त्रकार अमरनाथ विद्यालंकार का जन्म दिवस, कवि बालकृष्ण शर्मा नवीन का ‍जन्मदिवस,  बालाजी बाजीराव पेशवा का जन्म दिवस।
 
* 9 दिसंबर 2021- नरसी मेहता जयंती, विश्व भ्रष्टाचार विरोध दिवस।
 
* 10 दिसंबर 2021- संत तारण तरण जयंती, विश्व मानवाधिकार दिवस।
 
* 11 दिसंबर 2021- ओशो महोत्सव, यूनिसेफ दिवस, बाल विश्व कोष दिवस, विश्‍व अस्थमा दिवस।
 
* 12 दिसंबर 2021- स्वतंत्रता सेनानी बालकृष्ण शिवराम मुंजे का जन्म दिवस, क्रिकेटर कृष्णमचारी श्रीकांत और युवराजसिंह का जन्मदिवस।  मैथिलीशरण गुप्त और राधाचरण गोस्वामी का निधन।
 
* 13 दिसंबर 2021- सिक्ख गुरु तेग बहादुर का शहीद दिवस, इलाचन्द्र जोशी का जन्म दिवस, अभिनेत्री स्मिता पाटिल का निधन, इतिहासकार अलबेरूनी  का निधन।
 
* 14 दिसंबर 2021- राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस।
 
* 15 दिसंबर 2021- सरदार वल्लभ भाई पटेल दिवस।
 
* 16 दिसंबर 2021- विजय दिवस (वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर विजय), दादा धूनीवाले नि. दिवस।
 
* 17 दिसंबर 2021- कवि रहीम का जन्मदिवस। क्रांतिकारी राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी का निधन।
 
* 18 दिसंबर 2021- गुरु घासीदास जयंती, अंतर्राष्ट्रीय ​प्रवासी दिवस, अल्पसंख्यक अधिकार दिवस।
 
* 19 दिसंबर 2021- गोवा मुक्ति दिवस।
 
* 20 दिसंबर 2021- अंतर्राष्ट्रीय सौहार्दता दिवस।
 
* 22 दिसंबर- राष्ट्रीय गणित दिवस, गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुज का जन्म दिवस। 
 
* 23 दिसंबर- किसान दिवस, चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस।
 
* 24 दिसंबर- राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस।
 
* 25 दिसंबर- राष्ट्रीय सुशासन दिवस, अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म दिन।
 
* 26 दिसंबार- बॉक्सिंग डे, उधम सिंह जयंती, बाबा आमटे जयंती, तारकेश्वरी सिन्हा जयंती, शंकरदयाल शर्मा निधन।
 
* 27 दिसंबर- मिर्जा गालिब का जन्म, अभिनेता फ़ारुख़ शेख़ का निधन।
 
* 28 दिसंबर- साहित्यकार प्रो. सुरेश वात्स्यायन का निधन, मराठा गौरव संभाजी का निधन, अरुण जेटल का जन्म, रतन टाटा का जन्म, धीरुभाई अंबानी का जन्म, माराठी साहित्यकार गजानन त्र्यंबक माडखोलक का जन्म। सुमित्रानंदन पंत का निधन, चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का निधन।
 
* 29 दिसंबर- प्रसिद्ध चित्रकार मंजीत बाबा का निधन, अभिनेता राजेश खन्ना का जन्म, स्वामी विश्वेशतीर्थ का निधन।
 
* 30 दिसंबर- रमण महर्षि का जन्म दिवस, मृणाल सेन का निधन, विक्रम साराभाई का निधन।
 
* 31 दिसंबर- सुरुप द्वादशी, प्रदोष व्रत, व्यंग लेखक श्रीलाल शुक्ल का जन्म, पी.वी मेनन का निधन।
ये भी पढ़ें
गणेश आरती : बुधवार के दिन इस शुभ आरती से होते हैं गणपति प्रसन्न