मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
Written By पं. उमेश दीक्षित

30 जनवरी 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

30 जनवरी 2014 : क्या कहती है आपकी राशि -
मेष- विवाद बढ़ सकते हैं। अस्वस्थता बढ़ेगी। शत्रु पराजित होंगे। कार्यों में सफलता तथा सुख मिलेगा। लाभकारी दिन होगा।
कल्याणकारी उपाय- पितरों के निमित्त दान दें। पीपल को जल चढ़ाएं।


वृषभ- पुराने रोग उभरने की संभावना है। अरुचि होगी। शत्रु शांत रहेंगे। लाभदायक अनुबंध करें। कुसंगति दुख का कारण बनेगी।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को बिस्किट-टॉफी बांटें। गरीबों को भोजन दें।


मिथुन- मातृपक्ष के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ के अवसर छोड़ें नहीं। लापरवाही से नुकसान होगा, विवेक से कार्य करें।
कल्याणकारी उपाय- कन्याओं को भोजन कराएं। वृद्धों की सेवा करें।


कर्क- जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य का ख्याल रखें। लेन-देन, जमानत इत्यादि कार्य में सावधानी बरतना होगी। सावधानी से लाभ होगा। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें।
कल्याणकारी उपाय- ब्राह्मण को भोजन-वस्त्रादि दें। दत्त भगवान का स्मरण शुभ रहेगा।


सिंह- व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। नई मशीनरी, जमीन इत्यादि खरीदने के योग हैं। विवाद से बचें। अपमान, कष्ट होने के योग हैं।
कल्याणकारी उपाय- रामरक्षा स्तोत्र का पाठ तथा दान-पुण्य से लाभ होगा।


कन्या- अचानक खर्च या हानि होने से कर्ज लेना पड़ सकता है। शत्रु परेशान करेंगे। संतान पक्ष का ध्यान रखें। वाहन-मशीनरी तथा यात्रा में सावधानी रखें। दुर्घटना से नुकसान होगा।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को गोली-टॉफी इ‍त्यादि दें। दत्त भगवान का स्मरण करें।


तुला- शोकदायक समाचार मिलेंगे। नए अनुबंध, जमानत आदि के कार्य में सतर्कता आवश्यक है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आलस्य, प्रमाद नुकसान देंगे।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को भोजन व वस्त्र दान दें। वृद्धजनों की सेवा करें।


वृश्चिक- कार्य में बाधा से हानि, अनुबंधों से लाभ तथा शत्रु पराजित होंगे। प्रमाद, आलस्य से बचना होगा। जायदाद आदि कार्यों से लाभ के योग बनते हैं।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को गर्म वस्त्र तथा बच्चों को भोजन दें।


धनु- जीवनसाथी का व्यवहार मनोनुकूल होगा। कुछ लाभादि होंगे। कार्य को समय से करने से लाभ के अवसर बढ़ जाएंगे। जमीन-जायदाद के कार्य से लाभ होंगे।
कल्याणकारी उपाय- ब्राह्मण भोजन तथा पीपल की आराधना श्रेष्ठ होगी।


मकर- लाभकारी यात्रा के योग हैं। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। मशीनादि का प्रयोग सावधानी से करें। विरोधी सक्रिय होंगे। पराक्रम से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- वृद्धों को भेंट दें। पीपल को जल चढ़ाएं।


कुंभ- दुष्ट व्यक्ति हानि देंगे, दूर रहें। कुछ कार्य अत्यंत लाभकारी होंगे, समय गंवाएं नहीं। अच्‍छे कार्यों से यश मिलेगा। विवेक से कार्य करें।
कल्याणकारी उपाय- पीपल, बड़ वृक्षों को मीठा जल चढ़ाएं। दान-पुण्य करें।


मीन- राज्यपक्ष से कार्य बनेंगे। हानि-दुर्घटना से सावधानी आवश्यक है। मूल्यवान वस्तुओं को संभालकर रखें। जमानत आदि जोखिम के कार्यों में सावधानी रखें।
कल्याणकारी उपाय- पीपल की 108 परिक्रमा करें। बच्चों को भोजन दान दें