गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
Written By पं. उमेश दीक्षित

29 जून 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

29 जून 2014 : क्या कहती है आपकी राशि -
मेष- शत्रु शांत रहेंगे। अपनी ओर से विवाद न करें। व्यय वृद्धि से क्लेश होगा। हानि-दुर्घटना से बचें। जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुओं का दान करें।

वृषभ- प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।

मिथुन- राज्य से कष्ट हो सकता है। यात्रा शुभ फल देगी। शुभ समाचार मिलेंगे। भागदौड़ ज्यादा होगी। लाभ कम होगा।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।

कर्क- अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा होगी। पराक्रम से कार्य बनेंगे। भागदौड़ ज्यादा रहेगी। उत्साह कम होगा।
कल्याणकारी उपाय- तेल-तिल का दान करें।
सिंह- मेहनत का फल कम मिलेगा। विवाद से बचें। खर्च ज्यादा होगा, आय कम होगी। जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- दूध चावल का दान करें।
कन्या- कीमती वस्तु गुम हो सकती है। अनजाना भय सताएगा। रुका हुआ धन मिलेगा। लाभकारी बड़े सौदे होंगे।
कल्याणकारी उपाय- माता‍-पिता का आशीर्वाद लें।
तुला- चोरी-चोट आदि से बचें। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। योजनाएं लाभ देंगी। साक्षात्कार परीक्षा में सफलता मिलेगी। निवेश शुभ फल देगा।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को दान दें।
वृश्चिक- धर्म में आस्था बढ़ेगी। तीर्थाटन होगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। रोजगार प्राप्ति संभव है। मनोरंजन होगा।
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
धनु- विवाद से मन घटेगा। चोट-चोरी दुर्घटनादि से हानि संभव है। लाभ के अवसर हाथ ‍से निकलेंगे। अशुभ दिन।
कल्याणकारी उपाय- दूध से रुद्राभिषेक करें।
मकर- प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता मिलेगी। संपर्कों का लाभ मिलेगा। व्यापार-निवेश लाभदायी रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें।
कुंभ- अस्वस्थता रहेगी। संपत्ति के सौदे होंगे। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है। संतान की चिंता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
मीन- विद्यार्थी वर्ग को मार्गदर्शन मिलेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद ‍उठाएंगे। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। शुभ दिन।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को दान दें।