शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
Written By पं. उमेश दीक्षित

28 मई 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

28 मई 2014 : क्या कहती है आपकी राशि -
मेष- शुभ समाचार की प्रा‍प्ति होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे। परीक्षा में सफलता ‍तथा निवेश लाभ देगा।
कल्याणकारी उपाय- शनि देवता को तेल चढ़ाएं।


वृषभ- यात्रा होगी। व्यापार निवेश से लाभ होगा। परीक्षा-साक्षात्कार मनोनुकूल रहेंगे। विरोधी शां‍त रहेंगे। दिखावे पर खर्च होगा।

कल्याणकारी उपाय- शनिदेव के दर्शन शुभ रहेंगे।

मिथुन- व्यय वृद्धि से चिंता होगी। वाहन-दुर्घटना संभावित है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय मंदे रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का यथाशक्ति जप करें।
कर्क- व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। रुका हुआ धन वापस आ सकता है। यात्रा से लाभ होगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। समय शुभ है।
कल्याणकारी उपाय- शनि मंदिर में काली उड़द तथा तेल दान करें।
सिंह- प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। कार्य में रु‍चि बढ़ेगी। नई योजनाएं लाभ देंगी। रोजगार-नौकरी में लाभ होगा। विद्यार्थी सफल होंगे।
कल्याणकारी उपाय- काले कपड़े में काली उड़द बांधकर दान करें।
कन्या- मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है। वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। धार्मिक यात्रा हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय- शनि मंदिर में लोहा-तेल चढ़ाएं।
तुला- शारीरिक कष्ट संभावित है। चोरी-दुर्घटनादि से हानि हो सकती है। विवाद से कष्ट होगा। जोखिम-जमानत के कार्य न करें।
कल्याणकारी उपाय- शनि मंदिर में तेल तथा बाहर दूध का दान करें।
वृश्चिक- गृहस्थी में प्रसन्नता रहेगी। राजकीय कार्यों में गति आएगी। निवेशादि लाभ देंगे। नौकरी-साक्षात्कार में लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- शनि मंदिर में गरीबों को काली वस्तुएं दान करें।
धनु- शत्रु परास्त होंगे। निवेश-व्यापार लाभदायक रहेंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है। परीक्षा में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की होगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
मकर- विरोधी सक्रिय होंगे। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी सफलता हासिल करेंगे। निवेशादि लाभदायक रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- शनि मंदिर में तेल के दीपक जलाएं।
कुंभ- कार्य में रुकावटें आएंगी। मनोमालिन्य रहेगा। विवाद से क्लेश होगा। जोखिम न उठाएं। वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।
कल्याणकारी उपाय- शनि चालीसा के 11 पाठ करें।
मीन- हानि-दुर्घटना से बचें। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। व्यापार फायदेमंद रहेगा। कार्यप्रणाली सुधरेगी, लाभ होगा। शां‍ति रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।