गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. 28 फरवरी 2014 : क्या कहती है आपकी राशि
Written By पं. उमेश दीक्षित

28 फरवरी 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

Rashifal in Hindi | 28 फरवरी 2014 : क्या कहती है आपकी राशि
मेष- दिया हुआ धन वापस आ सकता है। अस्वस्थता हो सकती है। यात्रा लाभदायक हो सकती है। विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।


वृषभ- शत्रु परास्त होंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उद्योग-धंधे से लाभ होगा। जोखिम के कार्य सावधानी से करें।
कल्याणकारी उपाय- दुर्गाजी का स्मरण करें।


मिथुन- धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। सरकारी कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार-निवेश लाभदायक होंगे। यात्रा में सावधानी रखें।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।


कर्क- हानि-दुर्घटना के योग हैं, सावधानी रखें। व्यापार-व्यवसाय निवेश में जोखिम न लें। शत्रु सक्रिय रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- ईष्ट देवता का स्मरण शुभ रहेगा।


सिंह- जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय निवेश लाभदायक रहेंगे। नौकरी आदि में इनाम-प्रमोशन मिल सकता है।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को खाने की वस्तु बांटें।


कन्या- अस्वस्थता हो सकती है। उद्योग-निवेश लाभदायक होगा। यात्रा में सावधानी रखें। शत्रु शांत रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को अर्क-धतूर पुष्प चढ़ाएं।


तुला- अचानक हानि-दुर्घटना के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से शुभ समा‍चार मिल सकता है।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को भेंट दें।


वृश्चिक- चारों तरफ से अच्‍छी खबरें नहीं आएंगी। आवश्यक ऋण लेना पड़ सकता है। जोखिम के कार्य न करें।
कल्याणकारी उपाय- पीपल में मीठा जल चढ़ाएं।


धनु- पराक्रम से लाभ बढ़ेगा। संपत्ति के कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार निवेश लाभ देंगे। यात्रा लाभदायक होगी।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।


मकर- शुभ समाचार मिलेंगे। जोखिम वाले कार्यों में सावधानी रखें। शत्रु परेशान करेंगे। यात्रा लाभदायक होगी।
कल्याणकारी उपाय- वृद्धजनों का सम्मान करें।


कुंभ- दुष्ट जन परेशान करेंगे। व्यापार-निवेश से लाभ होगा। यात्रा में सावधानी रखें। शत्रु परेशान करेंगे। जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- दुर्गाजी का स्मरण करें।


मीन- चोरी-दुर्घटना से हानि हो सकती है। व्यापार निवेश में जोखिम न उठाएं। मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय- पीपल में मीठा जल चढ़ाएं