मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
Written By पं. उमेश दीक्षित

27 जुलाई 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

27 जुलाई 2014 : क्या कहती है आपकी राशि -
मेष- उत्तेजित न हो, दुर्घटनादि के योग हैं। मानसिक-शारीरिक कष्ट हो सकता है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। अशुभ समय।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।

वृषभ- प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार निवेश से लाभ होगा। यात्रा सुखदायक रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- नीली-काली वस्तुएं दान करें।

मिथुन- संतान पक्ष की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। निवेशादि से लाभ होगा। यात्रा शुभ रहेगी। विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- गुड़-तेल का दान करें।
कर्क- यात्रा हो सकती है, सावधानी रखें। अचानक लाभ के योग बनेंगे। बड़ों का मार्गदर्शन काम आएगा। रोजगार मिल सकता है।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सेवा करें।
सिंह- चोट-चोरी आदि से हानि के योग हैं। जोखिम न उठाएं। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। व्यय बढ़ेगा।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
कन्या- धनागम होगा। मेहनत का फल मिलेगा। पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। कुसंगति से बचें।
कल्याणकारी उपाय- कोयले का दान करें।
तुला- योजनाओं का लाभ मिलेगा। व्यापार निवेश से लाभ होगा। भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। तीर्थाटन हो सकता है।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को दान दें।
वृश्चिक- धार्मिक यात्रा हो सकती है। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। कार्य की बाधाएं दूर हो सकती हैं। कार्य की बाधाएं दूर हो सकती हैं। शुभ दिन।
कल्याणकारी उपाय- कन्याओं को मीठा खिलाएं।
धनु- लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। जोखिम-जमानत के कार्य न करें। दुर्घटना से हानि संभव, विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान दें।
मकर- लाभ कम होगा। गृहस्थी ठीक चलेगी। प्रसन्नता रहेगी। बड़ों का मार्गदर्शन काम आएगा। विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा कर आशीर्वाद लें।
कुंभ- प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। लाभदायक बड़े सौदे हो सकते हैं। व्यापार निवेश लाभदायक रहेंगे। यात्रा हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों को दान दें।
मीन- अग्नि आदि से दुर्घटना की आशंका है। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफलता देंगे।
कल्याणकारी उपाय- बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।