मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. 25 फरवरी 2014 : क्या कहती है आपकी राशि
Written By पं. उमेश दीक्षित

25 फरवरी 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

Daily Horoscope in Hindi | 25 फरवरी 2014 : क्या कहती है आपकी राशि
मेष- व्यापार-व्यवसाय, नौकरी-निवेश से लाभ तथा चोरी, दुर्घटना आदि से हानि हो सकती है। यात्रा शुभ रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- वृद्धजनों का आशीर्वाद लें।


वृषभ- व्यापार-व्यवसाय निवेश आदि से लाभ, भेंट मिल सकती है। वाद-विवाद से अपमान हो सकता है। यात्रा शुभ रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को वस्त्र दान दें।


मिथुन- गृहस्थ सुख मिलेगा। राजकीय कार्यों में सहयोग मिलेगा। दुष्ट व्यक्ति कष्ट पहुंचा सकते हैं। यात्रा में सतर्कता रखें।
कल्याणकारी उपाय- पीपल की परिक्रमा शुभ रहेगी।


कर्क- वाद-विवाद, कलह से हानि होगी। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार से लाभ तथा निवेश से हानि-लाभ हो सकता है।
कल्याणकारी उपाय- दुर्गाजी का स्मरण करें।


सिंह- विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। व्यापार-निवेश में लाभ होगा। दावत-भेंट मिलने से प्रसन्नता बढ़ेगी।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को पुष्प चढ़ाएं।


कन्या- स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ने से तनाव होगा। शत्रु शांत रहेंगे। अस्वस्थता रह सकती है। सामान संभालकर रखें।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।


तुला- चोरी-दुर्घटना से हानि हो सकती है। संतान पक्ष की चिंता होगी। व्यापार-निवेश-नौकरी से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को पुष्प-बिल्वपत्र चढ़ाएं।


वृश्चिक- व्यापार-व्यवसाय निवेश से लाभ तथा चोरी-दुर्घटना आदि से हानि हो सकती है। व्यय बढ़ने से मनोमालिन्य रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- चींटी को चुगाएं।


धनु- घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। पुराने मित्र मिलेंगे। निवेश से लाभ, साक्षात्कार इत्यादि के परिणाम सकारात्मक होंगे।
कल्याणकारी उपाय- जीवनसाथी को भेंट में कुछ दें।


मकर- राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है। व्यय बढ़ेगा। वाद-विवाद से अपमान हो सकता है। यात्रा में सतर्क रहें।
कल्याणकारी उपाय- ईष्ट देवता का स्मरण शुभ रहेगा।


कुंभ- प्रमोशन, नई जवाबदारी नौकरीपेशाओं को मिल सकती है। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। व्यापार ठीक चलेगा।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को अर्क-धतूर चढ़ाएं।


मीन- नई योजनाएं बनेंगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश में विवेक से कार्य करें। यात्रा शुभ रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी का स्मरण शुभ रहेगा