शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. 18 दिसंबर 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

18 दिसंबर 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

दैनिक राशिफल : क्या कहते हैं आज आपके सितारे...

18 December 2012 | 18 दिसंबर 2012 : क्या कहती है आपकी राशि
FILE

मेष- कामकाज में मन नहीं लगेगा। व्यापारिक योजना असफल होगी। आर्थिक संकट उभर सकता है। कार्यकुशलता का पूर्ण लाभ नहीं मिल पाएगा। यात्रा हो सकती है। सेवफल का सेवन करें।

वृषभ- व्यावसायिक उन्नति के अवसर आ सकते हैं। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी कार्यों में अधिकारी सहयोग प्रदान करेंगे। दूसरों की आलोचना से बचें। मूंगफली दाने का सेवन करें।

मिथुन- परिश्रम का पूर्ण लाभ मिलेगा। पारिवारिक उन्नति हो सकेगी। आर्थिक पक्ष को मजबूत कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। खारक का सेवन करें।

कर्क- कार्यक्षेत्र में अवसरों का विस्तार होगा। संतान का व्यवहार खुशी देगा। जायदाद संबंधी मामले निपट जाएंगे। विदेशी विनिमय हो सकता है, जो लाभकारी रहेगा। चारौली का सेवन करें।

सिंह- कामकाज में मन लगेगा। कार्यकुशलता, परिश्रम का लाभ मिलेगा। वैचारिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। आवास की सफलता हल होगी। मन शांत रहेगा। गेहूं से बने पदार्थ खाएं।

कन्या- नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। आर्थिक योग उत्तम है। अध्ययन-अध्यापन में रुचि जागृत होगी। स्थायी संपत्ति संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। केले का सेवन करें।

तुला- स्वयं के प्रयास बढ़ाना होंगे। व्यापारिक कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। नया ‍परिचय उत्साहित करेगा। पारिवारिक समस्या को अनदेखा ना करें। बादाम का सेवन करें।

वृश्चिक- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। मानसिक शांति महसूस करेंगे। समस्याओं का निराकरण आसानी से हो जाएगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। तेल से बने पदार्थ खाएं।

धनु- सामा‍‍जिक एवं पारिवारिक जीवन में प्रतिष्ठा के अवसर आ सकते हैं। आर्थिक प्रगति होगी। सोच सकारात्मक रहेगी। योजनाएं सफल होंगी। उलझन दूर होगी। खसखस का सेवन करें।

मकर- कोर्ट-कचहरी के मामलों में चिंता रहेगी। कार्य समय पर पूर्ण नहीं हो सकते। वैचारिक मतभेद रहेगा। पूंजी निवेश सोच-समझकर करें वरना परेशानी आ सकती है। मसूर की दाल का सेवन करें।

कुंभ- वैचारिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। कामकाज समय पर पूर्ण होंगे। आवास की समस्या हल होगी। कार्यकुशलता एवं परिश्रम का लाभ मिलेगा। टमाटर का सेवन करें।

मीन- दिन अनुकूल रहेगा। धातु क्रय कर सकते हैं। नवीन निवेश लाभकारी होगा। आर्थिक योग उत्तम है। सामाजिक प्रतिष्ठा बरकरार रहेगी। सेहत उत्तम रहेगी। पपीते का सेवन करें।