शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. 17 दिसंबर 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

17 दिसंबर 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

दैनिक राशिफल : क्या कहते हैं आज आपके सितारे...

17 December 2012 | 17 दिसंबर 2012 : क्या कहती है आपकी राशि
FILE

मेष- कामकाज में बढ़ोतरी होगी। पूरा दिन व्यस्तता में निकलेगा। नवीन परिचय कामकाज को बढ़ावा देगा। धार्मिक कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। गोंद का सेवन करें।

वृषभ- व्यापार-व्यवसाय के लिए दिन लाभदायी रहेगा। नौकरी में वातावरण अनुकूल रहेगा। नवीन योजना बनी रहेगी। स्थायी संपत्ति खरीद सकते हैं। यात्रा हो सकती है। नारियल से बने पदार्थ खाएं।

मिथुन- खुशी के समाचार प्राप्त होंगे। पत्नी के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। खर्च की आसानी से पूर्ति होगी। मनमाफिक कार्य पूर्ण होंगे। यात्रा न करें। साबुत दाल का उपयोग करें।

कर्क- व्यवसाय में उन्नति होगी। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। मेहमान का आगमन हो सकता है। सेहत उत्तम रहेगी। दही का सेवन करें।

सिंह- मानसिक तनाव बना रहेगा। बनते कार्य बिगड़ेंगे। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव संभव हो सकता है। यात्रा न करें। अनावश्यक मतभेद से बचें। केसर का प्रयोग खाने में करें।

FILE
कन्या- व्यापार अच्‍छा चलेगा। सकारात्मक सोच सफलता प्रदान करेगी। आर्थिक मामले सुलझाए जा सकते हैं। मन में हर्ष रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। जामुन का सेवन करें।

तुला- आर्थिक प्रगति के अवसर आ सकते हैं। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। पुराने रोग में लाभ होगा। नए निवेश से लाभ होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। चवले की दाल खाएं।

वृश्चिक- महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूर्ण होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद हल होंगे। उत्साह बना रहेगा। मनोरंजक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। सेहत उत्तम रहेगी। मैदे से बने पदार्थ का सेवन करें।

धनु- लेनदेन में सावधानी रखें। विरोधी पक्ष हावी हो सकता है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। मतभेद की‍ स्थिति पैदा न होने दें। उधार लेने से बचें।

मकर- सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। मान-सम्मान बना रहेगा। सामाजिक गतिविधि तेज होगी। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक मामले सुलझ कर मजबूती देंगे। काजू का सेवन करें।

कुंभ- जमीन-जायदाद से लाभ होगा। अनावश्यक व्ययभार बढ़ सकता है। सेहत उत्तम रहेगी। मेहमान का आगमन हो सकता है। शुभ संदेश मिलेगा। इलायची का सेवन करें।

मीन- रचनात्मक कार्यों में यश मिलेगा। वातावरण अनुकूल रहेगा। जमीन-जायदाद संबंधी महत्वपूर्ण कार्य होंगे। कार्ययोजना सफल होगी। किशमिश का सेवन करें।