शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. 10 दिसंबर 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

10 दिसंबर 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

आज का दिन कैसा होगा आपके लिए

December 10, 2012 | 10 दिसंबर 2012 : क्या कहती है आपकी राशि
FILE

मेष- आज आपको महसूस होगा कि आपका भविष्य उज्ज्वल है। आपके मन में जो मनोकामनाएं हैं, उनका पूरा होने का समय आ गया है। मेहनत और लग्न से कार्य करते रहें।

वृषभ- आपकी प्रगति के रास्ते पर कोई व्यक्ति बाधाएं उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा है। वह नहीं चाहता है कि आप आगे बढ़ें। लेकिन शांति और धैर्य के साथ इस स्थिति का हल ढूंढें और व्यर्थ की बहस से बचें।

मिथुन- आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में बहुत असहज महसूस करेंगे, लेकिन आपको निर्णय लेना ही होगा। इसे अन्य दिन के लिए नहीं टालें। धैर्यपूर्वक कार्य करते हुए आगे बढ़ें।

कर्क- आज आपको अपने स्वास्‍थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अपने अंदर ऊर्जा के स्तर में कमी महसूस करेंगे। सलाह है कि तबीयत ज्यादा खराब हो, उससे पहले ही चिकित्सकीय परामर्श लें।

सिंह- आपके मन में आज उम्मीद से अधिक की चाहत उत्पन्न हो सकती है। आप कुछ असहज भी महसूस कर सकते हैं। आपको अपनी भावनाएं दूसरों के सामने प्रकट करने में झिझक होगी।

कन्या- आज आपको धन संबंधी मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। किसी भी चीज को खरीदने से पहले यह विचार कर लें कि आपके लिए क्या यह जरूरी है या नहीं। वरिष्ठजन से सलाह जरूर लें।

तुला- काम की अधिकता के कारण आज आप खुद को दिमागी रूप से थका हुआ महसूस करेंगे। आपको लगेगा कि कोई जबरदस्ती आप पर कार्य का बोझ डाल रहा है, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा।

FILE
वृश्चिक- आज आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपको सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भी मिल सकता है जिसे सहर्ष स्वीकार करेंगे।

धनु- आज आप बहुत सारे काम एकसाथ जल्दी से करना चाहते हैं। मन में कई इच्‍छाएं हैं जिन्हें पूरा करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में नुकसान भी आपका ही होगा।

मकर- आज आप खुद को बहुत ज्यादा उत्साहित महसूस करेंगे। आपने जो सपने देखे हैं, उन्हें साकार करना चाहते हैं। किसी खास दोस्त से आपकी मुलाकात होगी, जिसके साथ आप काफी समय बिताना चाहेंगे।

कुंभ- आज आपकी योग्यता और शक्ति का परीक्षण किया जा सकता है। इसलिए सलाह है कि आप अपने कार्य के प्रति लगनशील और ईमानदार रहेंगे तो सफलता आपको अवश्य मिलेगी।

मीन- आज आप अपने दिन की शुरुआत माता-पिता का आशीर्वाद लेकर करें। आपको अपने कार्यक्षेत्र में उनके मार्गदर्शन से बहुत लाभ होने वाला है। इसलिए उनकी बातों को गौर से सुनें और अमल करें।