शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. 'नाक' के आकार से जानिए स्वभाव और भविष्य
Written By WD

'नाक' के आकार से जानिए स्वभाव और भविष्य

आप भी‍ जान सकते हैं चेहरा देखकर व्यक्ति का व्यवहार...

''नाक'' के आकार से जानिए स्वभाव और भविष्य - 'नाक' के आकार से जानिए स्वभाव और भविष्य
भारत में ज्योतिष की एक पद्धति है जिसके माध्यम से हम किसी का चेहरा पढ़कर उसकी प्रकृति और व्यवहार के बारे में पता लगा सकते हैं। इस पद्धति या कला को दक्षिण भारत में 'समुथीरिका लक्षणम' और उत्तर भारत में 'सामुद्रिक विद्या' कहा जाता है।

इसके माध्यम से व्यक्ति का भविष्य भी जाना जा सकता है। इसी विद्या के अंतर्गत हमारी नाक जिसे अंग्रेजी में 'नोज' कहते हैं, का विश्लेषण भी किया जाता है।

कई लोगों की नाक लंबी, तो कई की छोटी होती है। किसी की चपटी तो किसी की गोल होती है। इसके अलावा इसमें भी किसी के चेहरे के आकार के अनुपात में बहुत बड़ी या एकदम छोटी होती है। अंत में नाक कैसी भी हो, उसका छिद्र भी देखा जाता है कि यह छिद्र गोल है या लंबा, बड़ा है या छोटा।

सभी का विश्लेषण करने के बाद ही तय होता है कि व्यक्ति की प्रकृति और उसका व्यवहार कैसा होता है। आओ जानते हैं कि आपकी नाक किस तरह की है और उसके अनुसार आपका व्यवहार कैसा है।

 

अगले पन्ने पर, यदि आपकी नाक एकदम सीधी है तो...

 


FILE


* सीधी लेकिन छोटी नाक वाला व्यक्ति धर्मात्मा और भाग्यशाली होता है।
* तोते के समान नाक वाला व्यक्ति उच्च पद प्राप्त करने वाला और सुखी जीवन जीने वाला होता है।
* बड़ी नाक वाला या हाथी जैसी नाक वाला भोगी होता है।
* टेढ़ी-मेढ़ी, कटी-फटी अथवा आगे से मोटी नाक वाला पाप कर्म और चोरी करने वाला होता है।
* जिसकी नाक का सिर्फ आगे का हिस्सा टेढ़ा हो या झुका हुआ हो तो वह आर्थिक दृष्टि से संपन्न होता है।

FILE


* नाक आगे से दो भागों में विभक्त हो तो वे निर्धन माने जाते हैं। जिसकी नाक के आगे का हिस्सा दो भागों में बंटा हुआ हो, वह दरिद्र होता है।
* यदि नाक चार अंगुल लंबी हो या सूखी हुई-सी हो तो व्यक्ति दीर्घायु होगा।
* चपटी नाक वाले पुरुष की मृत्यु का कारण स्त्री होती है। हालांकि चपटी नाक वाला व्यक्ति सरल स्वभाव का होता है।
* छोटी तथा चपटी नाक वाला व्यक्ति हंसमुख और सहयोगी स्वभाव वाला होता है।
* यदि नाक दाईं ओर झुकी हुई है तो ऐसे पुरुष क्रूर स्वभाव के हो सकते हैं, हालांकि यह कमजोर होते हैं।
* नीचे की ओर झुकी हुई नाक वाला व्यक्ति मनमौजी होता है।

FILE


* बहुत बड़ी या बहुत छोटी नाक वाले अल्प धनी माने जाते हैं।
* नाक के छिद्र छोटे हो तो वे शुभ माने जाते हैं।
* नाक के छिद्र बड़े हो तो व्यक्ति विषयासक्त होते हैं।
* जिसकी नाक उभरी हुई हो वह सदाचारी होगा।
* जिसके नथूने छोटे हों, वह भाग्यवान होता है।
* बड़े नथूने वाला व्यक्ति स्वस्थ होता है।
* नुकीली नाक वाला व्यक्ति प्रतिष्ठित पद पर रहता है।



FILE


महिलाओं (स्त्री) की नाक...

* यदि किसी स्त्री की नाक छोटी हो तो ऐसी स्त्री मजदूर स्वभाव वाली होती है।
* यदि किसी महिला की नाक बहुत टेढ़ी-मेढ़ी हो तो वह बहुत मेहनती और कर्मठ होती है।
* अत्यधिक लंबी नाक वाली स्त्री जीवन में कभी सुख प्राप्त नहीं कर पाती है, लेकिन लंबी होने के साथ यदि नाक पतली है तो यह शुभ मानी गई है।
* सुंदर व सुडौल और समान छिद्र वाली नाक श्रेष्ठता और भाग्य की सूचक है।
* यदि नाक चपटी और आगे से तीखी नोक वाली है तो ऐसी स्त्री विधवा होती है।

FILE


* नाक के आगे का हिस्सा चेहरे के अनुपात में लंबाई लिए हुए होता है, जो बहुत ही सुंदर लगता है और ऐसी स्त्री रानी के समान जीवन व्यतीत करती है।
* दुराचारिणी स्वभाव वाली स्त्री की नाक की नोक पर काला तिल या मस्सा होता है।
* झगड़ालू स्त्री की पहचान यह है कि उसकी नाक बहुत ही बड़ी और हिलती-डुलती रहती है। ऐसी स्त्री चुगलखोर भी हो सकती है।
* यदि किसी स्त्री के नथूने फूले हुए नजर आएं तो वह झगड़ालू होती है।
* कामुक स्त्री के नथूने अक्सर उठे हुए होते हैं या स्त्री की नाक का छिद्र अपेक्षाकृत बड़ा होता है