गुरु उच्च राशि में, क्या होगा आप पर असर
बृहस्पति का कर्क राशि में परिवर्तन
मेष : गुरु की अपनी उच्च कर्क राशि के प्रभाव से माता, भूमि का भरपूर सुख प्राप्त होता रहेगा एवं पुरातत्व का लाभ मिलता रहेगा। पिता व राज्य के क्षेत्र में थोड़ा-बहुत असंतोष बना रहेगा। लाभ की दृष्टि से मिला-जुला समय रहेगा, परंतु बाहरी स्थानों से लाभ रहेगा किंतु व्यय भी अधिक होगा व व्यक्ति भाग्यवान बनेगा।
वृषभ : पराक्रम, भाई-बहनों के संबधों में वृद्धि होती रहेगी। आमदनी अच्छी रहेगी व व्यवसाय पक्ष से कुछ कठिनाई के साथ सफलता एवं उन्नति बनेगी। भाग्य में कमी आएगी। धार्मिक भावना में कमी रहेगी। लाभ की दृष्टि से यह समय अच्छा रहेगा। धन व कुटुंब की स्थिति अच्छी बनेगी।