आपका मूलांक 8 है तो आत्मनिर्भर हैं आप
अंक ज्योतिष से जानिए कैसे हैं आप
अंक-ज्योतिष एक जानी-मानी विधा है। इसके द्वारा व्यक्तित्व के कई सारे रहस्यों को पहचाना जा सकता है। अगर आपकी जन्मदिनांक का जोड़ सारे अंकों को मिलाकर 8 आता है तो जानिए कैसे हैं आप- अंक 8- 8 का अंक दो शून्यों से बना है यानी एक के ऊपर दूसरा शून्य विद्यमान रहता है। यह एक तरह से दो चक्र हैं, जो आपस में एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं। 8 अंक वाले व्यक्ति आत्मनिर्भर होते हैं। इन्हें किसी और की सहायता व साथ की आवश्यकता नहीं होती। लोगों को इनकी आवश्यकता रहती है, लेकिन इन्हें किसी की जरूरत नहीं।
औद्योगिक एवं आर्थिक रूप में सफलता प्राप्त करते हैं। इन्हें अपनी योजनाओं को कार्यरूप देना आता है। कार्य प्रबंधक, शासक और संस्था के प्रमुख के रूप में आप सफल रहते हैं। आप में अद्भुत शक्ति होती है जिसके बल पर आप कार्य संपन्न करते हैं। दूसरों से भी जो मांगते हैं, वह इन्हें मिल जाता है।