गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
  6. राशियों का स्वरूप व आकृति
Written By WD

राशियों का स्वरूप व आकृति

Astro Tips | राशियों का स्वरूप व आकृति
WD

ज्योतिष बताने के अलग-अलग कई प्रकार है और उसी के अनुरूप उनकी आकृतियाँ भी होती हैं। जैसे- टैरो कार्ड, हस्तरेखा, नाड़ी ‍भविष्य, अंक ज्योतिष आदि। इसमें बारह राशियों के लिए भी अलग-अलग स्वरूप और आकृति के द्वारा निर्देशित किया जाता है।

- मेष : मेष राशि की आकृति मेंढे के समान है।

- वृषभ : वृषभ राशि बैल की आकृति वाली है।

- मिथुन : मिथुन राशि स्त्री-पुरुष का जोड़ा है।

- कर्क : कर्क राशि केकड़े के समान है।

ND
- सिंह : सिंह राशि मृगराज शेर के समान आकृति लिए हुए है।

- कन्या : नौका में बैठी हुई स्त्री हाथ में धान व अग्नि लिए हुए है।

- तुला : तराजू हाथ में लिए हुए पुरुष के तुल्य है।

- वृश्चिक : वृश्चिक राशि आकाश में डंकदार बिच्छू की आकृति बनाती है।

- धनु : धनुष हाथ में लिए हुए, कमर ऊपर मनुष्य एवं कमर के नीचे जाँघ घोड़े के समान है।

- मकर : हिरण से सदृश मुख वाले मगरमच्छ के समान है।

- कुंभ : कन्धे पर कलश लिए हुए पुरुष के सदृश्य है।

- मीन : दो मछलियों के एवं मुख पर दूसरी पूँछ लगाकर गोल बनी हुई है।