शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2023
  4. Astrology 2023 Yearly Predictions
Written By WD

नए साल का वार्षिक राशिफल और उपाय जानिए बस 2 लाइन में

2023 Yearly Predictions
Astrology 2023 Yearly Predictions नए साल की नई तरंगे हवा में लहराने लगी हैं और इसी के साथ ज्योतिष 2023 को जानने की सरगर्मियां भी बढ़ने लगी है। हर कोई अपनी राशि, अपना भविष्य जानने को उत्सुक है। आइए जानते हैं बिलकुल संक्षिप्त में 12 राशियों के लिए कैसा होगा नया साल 2023...वेबदुनिया अपने अगले आलेखों में एक्सपर्ट के माध्यम से आपके लिए विस्तार से लाएगा वार्षिक भविष्यफल परंतु यहां जानिए एकदम सरल और संक्षेप में अपने नए साल का भविष्य... Horoscope 2023
मेष : साल 2023 में आपके सपने ना सिर्फ पूरे होंगे बल्कि जल्दी जल्दी पूरे होंगे, जो भी मिलेगा ज्यादा ज्यादा मिलेगा, भरपूर मिलेगा। मंगलवार को गुड़ और चने की दाल दान करें।  
वृषभ : साल 2023 में खुशियां द्वार पर दस्तक देंगी। सफलता की नई नई राहें खुलेंगी। आंगन में बहारें खिलेंगी। शुक्रवार को सफेद कपास मंदिर में रखकर आएं। 
मिथुन : वर्ष 2023 मिलाजुला है लेकिन तरक्की तो मिलकर रहेगी। तकरार बढ़ेगी, तनाव भी होगा पर तत्काल उन पर नियंत्रण भी होगा। हर बुधवार तोते को बाजरा खिलाएं। 
कर्क : आगे बढ़ती गाड़ी बार-बार रुक रही थी तो इस साल यह जमकर स्पीड पकड़ेगी। सफलता, समृद्धि और सम्मान सामने से खुद चलकर आएंगे। सोमवार को चांदी खरीदकर लाएं। 
सिंह : नए साल पर सेहत के सितारे गर्दिश में होंगे। हाइपरटेंशन की समस्या हो सकती है लेकिन समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी लालच पर कंट्रोल करें। नजदीक के माता मंदिर में नारियल पर अक्षत रखकर चढ़ाएं। 
कन्या : साल 2023 में वाहन खरीदेंगे और व्यवसाय है तो नया बदलाव होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। विवादों से बचें तो वर्ष हरियाली लाया है, हराभरा कर के जाएगा। किसी स्वस्थ बुजुर्ग महिला को हरी साड़ी दान करें।  
तुला : वर्ष 2023 में आपको लखपति होने से कोई नहीं रोक सकता बशर्ते व्यसनों और बुरी आदतों पर नियंत्रण हो। रोमांस के सितारे चमकदार बने हैं। किसी भी पूर्णिमा चंद्रमा को दूध और मिश्री चढ़ाकर शिव आराधना करें। 
वृश्चिक : साल 2023 में नया घर मिलेगा, तरक्की भी होगी, आपके संघर्षों का मीठा फल मिलेगा। लेकिन इम्युनिटी कमजोर है तो बहुत ध्यान रखें। मंगलवार को हनुमान मंदिर में लाल कपड़े में 7 बादाम बांधकर चढ़ाएं। 
धनु: आपके लिए भी नए घर के सितारे बुलंद हैं। सेहत की गाड़ी अब पटरी पर आएगी। तकलीफों से राहत मिलेगी। मां बगुलामुखी को हल्दी की गांठ अर्पित करें। मनोकामनाएं पूरी होंगी। 
मकर : इस साल नया कारोबार शुरु कर सकते हैं, कानूनी मामलों में चमकदार सफलता हासिल होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। धन के मामले में अब अच्छा समय है। शनिवार को तेल चुपड़ी रोटी काले कुत्ते को खिलाएं। 
कुंभ : एक शानदार और बेहतरीन साल आपके सामने है। उपलब्धियां, उन्नति और मनचाही ऊंचाई आप पाकर ही रहेंगे। शनिवार से शनिवार लगातार 8 दिन काली चींटियों को शकर और खोपरा बुरा खिलाएं। 
 मीन : सेहत को लेकर सावधानी बरतें। मिली-जुली खुशियां साल भर आती रहेंगी। त्वचा और दांतों में परेशानी हो सकती है। घर में संबधों को सुधारें। किसी भी गणेश मंदिर में गुरुवार या चतुर्थी को लड्डू चढ़ाएं। 
वेबदुनिया ज्योतिष डेस्क
ये भी पढ़ें
वर्ष 2023 : नए साल के ग्रह-नक्षत्र, तारे-सितारे राशि परिवर्तन एक साथ एक नज़र में