शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2023
  4. Astrology 2023 predictions
Written By WD Feature Desk

साल 2023 की सबसे भाग्यशाली 4 राशियां कौन सी हैं, खूब बरसेगा धन, खुश रहेगा मन | Astrology 2023 predictions

Rashifal 2023
साल 2023 की 4 सबसे भाग्यशाली राशियां, जिनकी खुलेगी किस्मत
साल 2023 में 4 किस्मत वाली राशियां कौन सी हैं
नए साल 2023 की शुभकामनाओं के साथ आइए जानते हैं क्या लाया है नया साल आपके लिए सौगात.... 
साल 2023 में 12 में 4 राशियों के खुलने वाले हैं नसीब, कहीं वह आपकी राशि तो नहीं, आइए जानते हैं इस साल जिन 4 राशियों की खुलने वाली है किस्मत और जो होने वाली है मालामाल.. . 
मिथुन राशि 2023 
सबसे पहली राशि जिसके आंगन में बरसेगा धन वो हैं मिथुन राशि.... साल 2023 आपके लिए भाग्यशाली साल सिद्ध होगा। 
 
धन, करियर, रोमांस, कारोबार, नौकरी, एजुकेशन, वैवाहिक जीवन, हेल्थ, पर्सनल लाइफ, पदोन्नति, प्रॉपर्टी, वाहन हर सपना होगा पूरा, हर क्षेत्र में आपको मिलेगी मनचाही खुशियां, मनचाही सफलता और मनचाही ऊंचाई.... आने वाले साल में मंगल और शुक्र आपके पक्ष में होंगे।  
 
जनवरी महीने के बाद चमक जाएंगे सितारे। जो काम थे अब तक अधूरे, इस साल अब वो सब होंगे पूरे...नये क्षेत्र में अपना भाग्य आजमा सकते हैं। धन का आगमन उम्मीद से कई गुना ज्यादा होगा। नए अवसर मिलेंगे। सरकारी क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं तो विशेष लाभ का अवसर मिलेगा। 
 
वेतन में आशा से कहीं अधिक वृद्धि होगी। यह वर्ष हर लिहाज से उत्तम है। इस साल भाग्य का साथ पूरा मिलेगा। अवसर न जाने दें, ज्यादा फोकस रहें, ज्यादा मेहनत करें। Webdunia Astrology Team के अनुसार मान सम्मान, पद प्रतिष्ठा सब सामने से चलकर आ रही है। जो लोग अविवाहित है इस वर्ष विवाह का योग बना हुआ है.... 
 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा
शुभ रत्न- पन्ना रत्न धारण करें
वृश्चिक राशि 2023 
इस साल जिनकी किस्मत के सितारे जमकर जगमगाएंगे उसमें दूसरी राशि है वृश्चिक, यह साल शानदार उपलब्धियां लेकर आ रहा है। घर की समस्या तो हल होगी ही, नौकरी की परेशानी भी दूर होगी। घर में मांगलिक कार्य होंगे। ऋण का बोझ इस साल सिर से उतर जाएगा।  
 
वृश्चिक राशि के लिए यह साल बहुत बहुत अच्छा रहेगा। निवेश में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। यह साल पूरी तरह से आपके हाथ में होगा। इस साल 2023 में बुध का चतुर्थ भाव में गोचर आपके आर्थिक जीवन में चमकदार सकारात्मकता लाएगा। 
 
Webdunia Astrology Team के अनुसार आर्थिक स्थिति में मनचाहा सुधार होगा। आप विभिन्न स्त्रोतों से धन कमाने में सफल रहेंगे। पैसा अगर कहीं फंसा हुआ है तो इस साल आपको वापस मिल सकता है। यहां तक कि आपको अपने जीवनसाथी से आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। अपनी कम्युनिकेशन स्किल से कामयाब रहेंगे और उसी से आपका व्यापार बढ़ेगा। 
 
शुभ अंक- 9
शुभ रंग-भूरा
शुभ रत्न- मोती के साथ मूंगा 
तुला राशि 2023 : 
साल 2023 में जिनके आंगन में बरसेगा धन झमाझम, वह राशि है तुला.... 
 
तुला राशि वालों के लिए साल 2023 में धमाकेदार आर्थिक उन्नति होने के योग बनेंगे। यह वर्ष आपके लिए सुख सुविधाओं से भरपूर तो रहेगा ही सैर सपाटे भी खूब होंगे। धन भाव में इस साल शुभ संयोग बनेंगे उस दृष्टि से आर्थिक रूप से कमाल का रहने वाला है नया साल।
 
अलग-अलग माध्यमों से धन प्राप्ति करने में सक्षम होंगे। Webdunia Astrology Team के अनुसार पंडितों की मानें तो तुला राशि वालों के लिए इस वर्ष कुछ अद्भुत गोचर हो रहे हैं। कुंडली में बुध ग्रह पंचम भाव में रहेगा। शिक्षा, प्रेम, विवाह, व्यवसाय और धन के मामले में अत्यंत शुभ परिणाम मिलेंगे। मीडिया के क्षेत्र में हैं तो बड़े अवसर मिलेंगे। साल भर निरंतर धन की प्राप्ति होगी। 
 
मार्च की शुरुआत में आपकी आमदनी में मनचाही वृद्धि होगी। आपको भूमि, नौकरी या शिक्षा से संबंधित कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। साल 2023 हर मामले में लकी साबित होगा। आपके जीवन में नया परिवर्तन आएगा। यह वर्ष हर दिशा से आपके जीवन में धन और सफलता लेकर आ रहा है। 
 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग-सफेद
शुभ रत्न- हीरा या ओपल
कुंभ राशि 2023 
साल 2023 की सबसे भाग्यशाली राशि है कुंभ.... इस राशि ने लंबे समय तक धैर्य रखा है लेकिन अब खुलने वाला है खुशियों का पिटारा, धन को लेकर तमाम दिक्कतें अब होंगी दूर, पैसा आएगा भरपूर... इस वर्ष आप भूमि, भवन, वाहन, यात्रा, रोमांस आदि सुखों का भरपूर आनंद लेंगे। 
 
साल 2023 में दूसरे भाव पर बृहस्पति का गोचर प्रभाव है जो इस साल आपकी आय का निरंतर प्रवाह बनाए रखेगा। इस साल आपको अपने ससुराल से धन लाभ होगा। इसी साल में कुंभ राशि के जातकों की आय में आश्चर्यजनक रूप से इजाफा हो सकता है।  
 
कुंभ राशि के लिए यह साल नए-नए चमकदार अवसरों का साल होगा। इस साल आपके पास जीवन में आगे बढ़ने के एक से बढ़कर एक शानदार मौके आएंगे। साल की शुरुआत में कई माध्यमों से अच्छा खासा पैसा कमाने में सफल रहेंगे। आर्थिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा ये साल, जो आपके लिए सौभाग्य के दरवाजे खोलेगा और आप लंबे समय से चली आ रही फाइनेंशियल परेशानियों से मुक्त होंगे। Webdunia Astrology Team के अनुसार रुका हुआ धन मिलने में भी आपको सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर कुंभ के लिए आर्थिक दृष्टि से 2023 की शुरुआत बहुत शुभ और मंगलकारी है।
 
शुभ अंक- 7  
शुभ रंग- गुलाबी और काला 
शुभ रत्न- नीलम या जामु‍निया 
यानी साल 2023 की सबसे भाग्यशाली 4 राशियां हैं मिथुन, तुला, वृश्चिक और कुंभ....  
ये भी पढ़ें
टैरो कार्ड से जानिए वृष राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2023