शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2023
  4. 2023 Sagittarius Tarot Predictions

टैरो कार्ड से जानिए धनु राशि के लिए कैसा रहेगा 2023

टैरो कार्ड से जानिए धनु राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2023 Sagittarius Tarot Prediction - 2023 Sagittarius Tarot Predictions
टैरो कार्ड से जानिए धनु राशि के लिए कैसा रहेगा 2023..! 
 
टैरो कार्ड के अन्तर्गत 78 कार्ड आते हैं जिन्हें दो श्रेणियों "मेजर अरकाना" और "माइनर अरकाना" में विभक्त किया जाता है। यहां "अरकाना" शब्द का अर्थ "रहस्य" होता है। "मेजर अरकाना" के अन्तर्गत 22 कार्ड एवं "माइनर अरकाना" के अन्तर्गत 56 कार्ड आते हैं। इन 56 "माइनर अरकाना" कार्डस को भी 14-14 कार्डस में बांटा जाता है जिन्हें "सूट" कहते हैं। टैरो भविष्यफ़ल की अगली श्रंखला में आईए अब हम जानते हैं कि धनु राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 कैसा रहेगा..!
राशि-धनु, राशि अधिपति-गुरु, तत्व-अग्नि, स्वभाव-द्विस्वभाव
 
वर्षफ़ल-(टैरो कार्ड-THREE OF PENTACLES)- यह "माइनर अरकाना" श्रेणी का कार्ड है। यह एक सकारात्मक कार्ड है। इस कार्ड के अनुसार धनु राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2023 मिश्रित फ़लदायक रहेगा। आपको इस वर्ष अपने कार्यों सफलता प्राप्त होगी। आपकी कार्ययोजनाएं विलम्ब से सफल होंगी। घर परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा। निवेश के लिए यह वर्ष अनुकूल है। यह वर्ष आपके लिए प्रगति व उन्नति देने वाला है किन्तु सफलता के शिखर पर आपको अपने परिवार एवं परिवारजनों की उपेक्षा नहीं करना चाहिए। धन-सम्पदा प्राप्ति के प्रयास में आपको अपने परिवार के प्रति अपने दायित्वों की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। निष्कर्ष रूप में यह वर्ष धनु राशि के जातकों के लिए सामान्य से थोड़ा अच्छा सिद्ध होगा।
आर्थिक स्थिति-(टैरो कार्ड-THE MOON)- यह "मेजर अरकाना" श्रेणी का कार्ड है। यह एक नकारात्मक कार्ड है। यह संकेत करता है कि धनु राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति इस वर्ष अच्छी नहीं रहेगी। उन्हें धनलाभ के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। आपकी आर्थिक योजनाएं लाभदायक सिद्ध नहीं होंगी हैं। धनु राशि वाले जातकों को आर्थिक मामलों में इस वर्ष सावधानी रखनी चाहिए। आपको इस वर्ष आर्थिक मामले में किसी प्रकार का कोई जोखिम नहीं उठाना चाहिए। निवेश के लिए यह वर्ष आपके प्रतिकूल है अत: निवेश करते समय बहुत सावधानी के साथ निवेश करें।  
करियर/कर्मक्षेत्र/आजीविका-(टैरो कार्ड-TEN OF SWORDS)- यह "माइनर अरकाना" श्रेणी का कार्ड है। यह एक नकारात्मक कार्ड है। धनु राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष कर्मक्षेत्र में असफलता का संकेत कर रहा है। आपको इस वर्ष अपने कर्मक्षेत्र में लाभ प्राप्त नहीं होगा। इस वर्ष आपको अपने कर्मक्षेत्र में कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वर्ष कठिन रहेगा। व्यापारी वर्ग को व्यापार में यथोचित लाभ प्राप्त नहीं होगा।  बेरोजगारों को रोजगार प्राप्ति में अवरोध आएगा। इस वर्ष धनु राशि वाले जातकों को कर्मक्षेत्र में अनपेक्षित प्रतिकूलता का सामना करना पड़ सकता है। धनु राशि वाले जातकों के लिए हित में होगा कि धैर्य के साथ अपना कार्य करते रहें अन्यथा उन्हें अपना रोजगार खोने की भी संभावना है।
लव/ रिलेशनशिप-(टैरो कार्ड-NINE OF SWORDS)- यह "माइनर अरकाना" श्रेणी का कार्ड है। यह एक नकारात्मक कार्ड है। धनु राशि वाले जातकों को इस वर्ष अपने संबंधों से लाभ नहीं होगा। इस वर्ष अपने संबंधों के कारण आपका मन उदास व खिन्न रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी,संतान, मित्र व परिवार का अपेक्षित सहयोग प्राप्त नहीं होगा। अविवाहितों के विवाह में अवरोध व विलम्ब होगा। प्रेम संबंध सफल नहीं होंगे। आपको इस वर्ष संबंधों से धनहानि होने की संभावना है। निकट संबंधियों से उपेक्षा के कारण आपका मन निराश होगा। घर-परिवार का वातावरन तनावपूर्ण रहेगा। किसी विश्वस्त संबंधी से धोखा मिलने की संभावना है।
हेल्थ-(टैरो कार्ड-QUEEN OF PENTACLES)- यह "माइनर अरकाना" श्रेणी का सूट कार्ड है। यह एक सकारात्मक कार्ड है। इसका संकेत है कि इस वर्ष धनु राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी पुराने रोग से मुक्ति प्राप्त होने की संभावना है। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। इस वर्ष आप स्फ़ूर्तिवान महसूस करेंगे। छोटी-मोटी स्वास्थ्य परेशानियों को छोड़कर वर्ष आप स्वस्थ रहेंगे। इस वर्ष आपको सूर्य को नित्य अर्घ्य देना एवं प्रति मंगलवार मसूर दाल दान करना श्रेयस्कर रहेगा। रविवार को सूर्यास्त से पूर्व बिना नमक का भोजन करने से प्रतिकूलता में कमी आएगी।
(निवेदन- उपर्युक्त भविष्यसंकेत टैरो कार्ड के माध्यम से राशियों के आधार पर किया गया है। व्यक्तिगत जन्मपत्रिका की ग्रहस्थितियों व दशाओं के कारण इसमें परिवर्तन होना सम्भव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया 
(टैरो रीडर)
-प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र