शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2023
  4. 2023 Cancer Tarot Predictions

टैरो कार्ड से जानिए कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा 2023

टैरो कार्ड से जानिए कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा 2023 Cancer Tarot Predictions - 2023 Cancer Tarot Predictions
टैरो कार्ड के अन्तर्गत 78 कार्ड आते हैं जिन्हें दो श्रेणियों "मेजर अरकाना" और "माइनर अरकाना" में विभक्त किया जाता है। यहां "अरकाना" शब्द का अर्थ "रहस्य" होता है। "मेजर अरकाना" के अन्तर्गत 22 कार्ड एवं "माइनर अरकाना" के अन्तर्गत 56 कार्ड आते हैं। इन 56 "माइनर अरकाना" कार्डस को भी 14-14 कार्डस में बांटा जाता है जिन्हें "सूट" कहते हैं। टैरो भविष्यफ़ल की अगली श्रंखला में आइए अब हम जानते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 कैसा रहेगा..!

राशि-कर्क, राशि अधिपति-चन्द्रमा, तत्व-जल, स्वभाव-चर
वर्षफ़ल-(टैरो कार्ड-FIVE OF CUPS)- यह "माइनर अरकाना" श्रेणी का कार्ड है। यह एक सकारात्मक कार्ड है। इस कार्ड के अनुसार कर्क राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2023 सामान्य व मिश्रित फलदायक रहेगा। आपको इस वर्ष अपने जीवन में सफलता व समृद्धि के लिए लक्ष्यकेन्द्रित कार्ययोजना बनानी होगी। आपकी बनाई गई योजना आपसे एकाग्रता व परिश्रम की अपेक्षा रखती हैं। घर परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा। इस वर्ष आपको बड़ी सफलता के पीछे भागने के स्थान पर छोटे-छोटे अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। कर्क राशि वाले जातकों को इस वर्ष "आधी छोड़ पूरी को धावै..." वाली स्थिति से दूर रहना श्रेयस्कर रहेगा। आपके पास जो संभावनाएं हैं उससे लाभ प्राप्त करने का अवसर इस वर्ष मिलने वाला है लेकिन आप इसे नज़रअंदाज कर किसी ओर ही दिशा में अपने प्रयत्न किए जा रहे हैं। यह स्थिति आपको लाभ के स्थान पर हानि देने वाली सिद्ध हो सकती है अत: जो अवसर प्राप्त हों उनसे ही लाभ उठाने का प्रयत्न कीजिए। अतीत की असफलताओं को भूलकर नए अवसरों पर ध्यान केन्द्रित करें। अतीत व भविष्य में उलझने से कहीं अच्छा है कि आप वर्तमान में मिल रहे अवसरों का लाभ उठाएं। यह वर्ष आपके लिए हानि-लाभ सहित मिश्रित फल देने वाला सिद्ध होगा।
आर्थिक स्थिति-(टैरो कार्ड-ACE OF WANDS)- यह "माइनर अरकाना" श्रेणी का कार्ड है। यह एक सकारात्मक कार्ड है। यह संकेत करता है कि कर्क राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति इस वर्ष अच्छी रहेगी। उन्हें धनलाभ के नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आपकी आर्थिक योजनाएं सफ़ल होंगी। निवेश के नए अवसर प्राप्त होंगे और निवेश से लाभ होगा। अब तक आपने जो आर्थिक योजनाएं बनाई थीं उनके फलीभूत होने का समय आ गया है। शेयर बाजार, लाटरी, राज्य से लाभ होने की संभावना दिखाई दे रही है। आर्थिक मामलों में यह वर्ष आपके लिए श्रेष्ठ साबित होगा। आपको धनलाभ होगा।
करियर/ कर्मक्षेत्र/आजीविका-(टैरो कार्ड-THE FOOL)- यह "मेजर अरकाना" श्रेणी का कार्ड है। टैरो कार्ड की श्रंखला में "मेजर अरकाना" का श्रेणी का यह प्रथम कार्ड है। यह एक सकारात्मक कार्ड है। कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष कर्मक्षेत्र में बड़े परिवर्तन का संकेत कर रहा है। आप इस वर्ष कर्मक्षेत्र में किसी बड़े बदलाव से प्रभावित हो सकते हैं यह बदलाव सकारात्मक व नकारात्मक दोनों ही प्रकार से होना संभव है किन्तु यह आप पर बहुत अधिक निर्भर करेगा कि यह परिवर्तन कैसा हो। आपको अति-आत्मविश्वास से बचना लाभप्रद सिद्ध होगा। आपको अपने किसी शुभचिंतक की सलाह मानकर आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा। यदि आप स्वयं को ही विद्वान व समझदार समझ कर अति-आत्मविश्वास से भरे आगे बढ़ेंगे और अपने शुभचिंतकों की सलाह और मार्गदर्शन की उपेक्षा करेंगे तो लाभ के स्थान पर हानि उठाएंगे। यदि आप समझदारी व विवेक से अपने शुभचिंतकों को पहचान कर उनकी सलाह-मशविरे से कार्य करेंगे तो निश्चय ही यह वर्ष आपके कर्मक्षेत्र में एक सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वर्ष पदोन्नति की संभावनाएं लेकर आएगा। व्यापारी वर्ग को व्यापार में यथोचित लाभ प्राप्त होगा।  
रोमांस/ रिलेशन-(टैरो कार्ड-QUEEN OF CUPS)- यह "मेजर अरकाना" श्रेणी का कार्ड है। यह एक सकारात्मक कार्ड है। कर्क राशि वाले जातकों के संबंध इस वर्ष अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी,मित्र व परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। अविवाहितों को विवाह का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम संबंध सफल होंगे। स्त्री वर्ग से लाभ होगा। वैभव-विलासिता की चकाचौंध के मध्य आपको अपने रिश्तों; विशेषकर संतान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान प्राप्ति के योग हैं। कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष उनके संबंधों को नए ऊंचाईयां प्रदान करने वाला सिद्ध होगा।
हेल्थ-(टैरो कार्ड-TEN OF CUPS)- यह "माइनर अरकाना" श्रेणी का कार्ड है। यह एक सकारात्मक कार्ड है। इस वर्ष कर्क राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप स्वस्थ व स्फ़ूर्तिवान महसूस करेंगे। पुराने रोग से मुक्ति प्राप्त होगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
 
(निवेदन- उपर्युक्त भविष्यसंकेत टैरो कार्ड के माध्यम से राशियों के आधार पर किया गया है। व्यक्तिगत जन्मपत्रिका की ग्रहस्थितियों व दशाओं के कारण इसमें परिवर्तन होना सम्भव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया 
(टैरो रीडर)
-प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र