बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2022
  4. Sagittarius zodiac sign January 2022
Written By
Last Updated : मंगलवार, 21 दिसंबर 2021 (16:02 IST)

Dhanu Rashi 2022 : धनु राशि का कैसा रहेगा जनवरी 2022 का भविष्यफल

Dhanu Rashi 2022 : धनु राशि का कैसा रहेगा जनवरी 2022 का भविष्यफल - Sagittarius zodiac sign January 2022
Sagittarius January 2022
Sagittarius Monthly Horoscope 2022: वर्ष 2022 में धनु राशि का जनवरी माह में कैसा रहेगा भविष्य। मासिक राशिफल (Dhanu Rashi Masik Rashifal 2022 in hindi) के अनुसार जनवरी माह का राशिफल जानिए जिसमें सेहत, नौकरी, व्यापार, करियर आदि के बारे में मिलेगी आपको संक्षिप्त जानकारी।
 
धनु राशि जनवरी माह 2022 (Sagittarius zodiac sign January 2022) : आपके लिए यह माह शुभ समाचार लाएगा। इस माह आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको बस अपने व्यवहार पर काबू रखने की जरूरत है।
 
परिवार : इस माह परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य रहेगा। सभी एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। घर में किसी नन्हे मेहमान के आने की खुशी मिल सकती है। आपको बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए और क्रोध पर काबू रखना होगा।
व्यापार : कारोबारी हैं तो आपके प्रतिद्वंद्वी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। हालांकि ग्राहकों का विश्‍वास बना रहेगा। व्यापार को विस्तार देने की योजना बनेगी। 
 
नौकरी : नौकरीपेशा हैं तो कार्यस्थल पर अच्‍छा माहौल रहेगा, परंतु किसी सहकर्मी से विवाद की स्थिति भी बन सकती है।
 
करियर : छात्रों का प्रोजेक्ट पूरा होगा। करियर बनाने की दृष्टि से यह माह शुभ है। स्कूली छात्रों को माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पढ़ाई अलावा कला और संगीत में रुचि जागृत होगी। इस क्षेत्र में अवसर भी मिलेंगे।
 
दांपत्य : विवाहित लोगों को अपनी पत्नी और मां की सेहत का ध्यान रखना होगा।
विवाह : अविवाहित लोगों को किसी अच्छे रिश्ते का सुझाव आ सकता है। 
 
प्रेम : किसी के साथ पहले से ही रिलेशन में हैं तो प्यार बढ़ेगा।
 
सेहत : सेहत की दृष्टि से यह माह ठीक नहीं है। सिरदर्द बना रहेगा। पेट से संबंधित छोटी-मोटी समस्या होगी लेकिन वह जल्द ही ठीक भी हो जाएगी। हालांकि मानसिक रूप से भी शांति का अनुभव होगा।
Dhanu Rashi 2022
ये भी पढ़ें
वृषभ राशि : धन के लिए कैसा रहेगा 2022