मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2022
  4. Lal kitab Sinh rashi 2022
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 7 जनवरी 2022 (09:59 IST)

Lal Kitab Rashifal 2022 : सिंह राशि के लिए वर्ष 2022 कैसा रहेगा, जानिए 10 खास बातें

Lal Kitab Rashifal 2022 : सिंह राशि के लिए वर्ष 2022 कैसा रहेगा, जानिए 10 खास बातें - Lal kitab Sinh rashi 2022
Lal kitab sinh rashi 2022
Lal Kitab Sinh rashi 2022: नया साल वर्ष 2022 में सिंह राशि के जातकों का नौकरी, व्यापार, करियर, प्रेम, विवाह, सेहत आदि में कैसा रहेगा हाल। लाल किताब के अनुसार सिंह राशि (Leo 2022 Lal Kitab) के जातकों के लिए वर्ष 2022 के अचूक उपाय के साथ ही जानिए सिंह राशि का (Sin‍gh rashi ka varshik rashifal 2022) वार्षिक राशिफल।
 
 
1. परिवार (Leo Family 2022) : नए वर्ष में परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। मांगलिक कार्य संपन्न होने की संभावना है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा। बस आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा।
 
2. अर्थ (Leo Finance 2022) : आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए शुभ है। हालांकि शेयर बाजार जैसे निवेश में नुकसान उठाना पड़ सकता है परंतु यदि कोई अचल संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो यह खरीद सकेंगे। इस वर्ष नया कर्ज न लें बल्कि पुराना कर्ज चुकाने का प्रयास करें। 
 
3. कारोबार (Leo Business 2022) : व्यापारियों के लिए यह वर्ष अनुकूल है। पूर्व में कहीं निवेश किया है तो लाभ मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। अतिरिक्त मेहनत करने से आपका व्यापार दूर-दूर तक फैलेगा और आपकी प्रसिद्धि समाज में दिखाई देगी। आपको सलाह दी जाती है कि व्यापार में बदलाव करने की न सोचें।
 
4. नौकरी (Leo Job 2022) : नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। हालांकि यदि आप कड़ी मेहनत करेंगे तो परिस्थिति को अपने अनुकूल बनाकर कामयाब हो सकते हो। बस आपको उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है जो आपसे जलते हैं।
 
5. करियर (Leo Career 2022) : इस वर्ष आपको करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। छात्रों की मेहनत रंग लाएगी और विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर यह साल आपको सफलता दिलाएगा और आप अपने करियर में नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे। 
 
6. प्रेम (Leo Love 2022) :‍ यदि आप किसी के साथ रिलेशन में हैं तो उतार-चढ़ाव के बावजूद प्रेम बरकरार रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ किसी प्रकार की सैर का खुलकर आनंद लेंगे। 
 
7. विवाह (Leo Marriage 2022) : अविवाहित जातकों के इस वर्ष विवाह के योग बन रहे हैं। आपको कई अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे जिसको लेकर आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे।
 
8. शारीरिक सेहत (Leo Physical health 2022) : सेहत की दृष्टि से यह वर्ष अच्छा है परंतु यदि आप पहले से ही बीमार हैं तो सावधान रहने की जरूरत है। आपको कफ जनित समस्याएं अधिक परेशान कर सकती हैं। पेट से संबंधित समस्या के चलते लीवर में संक्रमण या गुर्दे की पथरी से आपको बचना होगा। पीलिया भी हो सकता है। 
 
9. मानसिक सेहत (Leo Mental health 2022) : मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। हालांकि आपको खुद की या किसी अपने की सेहत की चिंता जरूर रहेगी।
 
10. उपाय (Leo Lal kitab ke upay 2022) : 10 अंधे व्यक्तियों को भोजन कराएं। काले कुत्तों को प्रतिदिन भोजन कराएं। नियमित रूप से माथे पर केसर का तिलक लगाएं। दामाद, भांजे, शिक्षक, पिता और मां को खुश रखने का प्रयास करें। धार्मिक स्थान पर जटा वाला नारियल दान करें। किसी भी शुभ काम को करने से पूर्व कुछ ना कुछ मीठा अवश्य खाएं।