गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2022
  4. Horoscope 2022 Yearly Predictions
Written By

Astrology 2022 Predictions : साल 2022 की भविष्यवाणी, जानिए क्या लाया है नया साल आपके लिए

Astrology 2022 Predictions : साल 2022 की भविष्यवाणी, जानिए क्या लाया है नया साल आपके लिए - Horoscope 2022 Yearly Predictions
Astrology 2022 नया साल, नई उमंग, नए सपने, नए रंग.... आइए जानते हैं साल 2022 आपके जीवन में कितनी खुशियां और उत्साह लेकर आ रहा है। क्या कह रहे हैं नए साल के सितारे..... सेहत, करियर, रोमांस, परिवार, शिक्षा, धन, घर, वाहन, संतान, कारोबार, नौकरी, प्रमोशन, दांपत्य जीवन हो या शादी... क्या कहती है आपकी राशि.... Astrology 2022 Yearly Predictions


मेष राशिफल 2022
 
वर्ष 2022 आपके लिए मिलेजुले फल लेकर आएगा। इस वर्ष 2022 में शनि आपके दशम भाव में मौजूद रहेंगे। दशम जातक का कर्म भाव होता। इस वर्ष मेष राशि को सफलता पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करना होगी। आलस को छोड़ना हित में होगा।

वर्ष 2022 में मंगल जीवन में मंगल करेंगे। कई महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। 16 जनवरी को मंगल का धनु राशि में प्रवेश होगा, यह योग मालामाल कर देगा। कई शुभ फल मिलने के योग बनेंगे और मेष राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मकता देखी जाएगी। रोमांस के सितारे गड़बड़ दिखाई दे रहे हैं।

वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, 13 अप्रैल को जब गुरु बृहस्पति का मीन में गोचर होगा, तो वो आपकी राशि से 12वें भाव यानी हानि भाव में प्रवेश करेंगे। बृहस्पति इस राशि के विद्यार्थियों को सबसे अधिक प्रभावित कर सकते हैं। परीक्षा में सफलता अर्जित करते हुए, अच्छे अंक हासिल करने के योग बन रहे हैं।

साल 2022 की शुरुआत से 6 मार्च तक, शनि और बुध की युति मकर राशि में होने से मेष राशि के जातकों का दशम भाव प्रभावित होगा और इससे सुख-सुविधाओं पर असर होगा।

शनि और बुध की युति के कारण सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कोई बड़े या गंभीर रोग होने की आशंका न के बराबर है। फिर भी इस साल सबसे अधिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने की ज़रूरत होगी। मई से अगस्त तक, आपके 12 वें भाव में मंगल का गोचर होने से पाचन तंत्र से संबंधित विकार परेशान कर सकते हैं। इसलिए जितना संभव हो अच्छा खान-पान लेते हुए, अधिक मसालेदार भोजन से परहेज करें।
 
साल 2022 में 27 जून से लेकर 10 अगस्त तक की अवधि जीवन में अनुकूलता लेकर आएगी। राशि स्वामी मंगल की चतुर्थ भाव पर दृष्टि होगी लेकिन अगस्त माह में शनि की दृष्टि, आपके पारिवारिक जीवन में अशांति का कारण बन सकती है। क्योंकि इस दौरान न चाहते हुए आपका घर के सदस्यों से तर्क-वितर्क संभव है, जिससे मानसिक तनाव में वृद्धि भी होगी। सितंबर के मध्य से लेकर नवंबर के मध्य के बीच, ग्रहों का फेरबदल पिता को स्वास्थ्य कष्ट दे सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके लिए शुरूआती चार महीने (जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल) तनावपूर्ण रहने वाले हैं। आपका जीवनसाथी के साथ अहम का टकराव साफ़ दिखाई देगा। मई के महीने में जब आपकी ही राशि में शुक्र ग्रह का गोचर होगा तो, परिस्थितियों में कुछ सुधार आएगा। इससे आप अपने साथी के साथ अपने संबंध बेहतर करते हुए, किसी यात्रा पर जाने की योजना भी बना सकते हैं।

वृषभ राशिफल 2022
 
साल 2022 आपको सामान्य फल देने वाला है। 16 जनवरी को मंगल का धनु राशि में होने वाला गोचर अष्टम भाव को प्रभावित करेगा। इस भाव को आयु भाव भी कहते हैं। मंगल का यह गोचर भाग्य का साथ देने वाला है। साल 2022 में आप जीवन में अपार सफलता हासिल कर सकेंगे। जनवरी से जून के दौरान छात्र अपनी शिक्षा में शुभ फल प्राप्त करेंगे। मंगल उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर बनाएगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। सेहत में भी सही सुधार आएगा और आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लेते दिखाई देंगे।

साल 2022 में करियर के क्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलेंगे, आप तरक्की कर सकेंगे। शनि आपकी राशि से नवम भाव यानी भाग्य भाव में उपस्थित रहेंगे, यह स्थिति आपकी आय में वृद्धि करेगी। अप्रैल में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा। धन और संपत्ति को जुटाने में बाधा दूर होगी। अगस्त में सूर्य और बुध ग्रह का सिंह राशि में एक साथ संयोग बन रहा है यह आपकी राशि के चतुर्थ भाव में बुधादित्य योग का निर्माण करेगा, जिससे आर्थिक तंगी दूर हो सकेगी। इस दौरान मंगल ग्रह वृषभ में अपना गोचर करते हुए कार्यस्थल पर वेतन वृद्धि होने के योग बनाएंगे।

साल 2022 के नवंबर माह में बृहस्पति राशि से एकादश भाव में विराजमान होंगे, यह स्थिति इच्छाओं की पूर्ति के लिए ख़र्च की ओर प्रेरित करेगी। वर्ष 2022 में मई के मध्य तीन ग्रहों (मंगल, शुक्र और गुरु बृहस्पति) का एक साथ युति करना भी जीवन में अच्छी संभावना दर्शा रहा है। विशेष रूप से अगस्त से लेकर अक्टूबर तक की अवधि में, आपके आंगन में खुशियों का आगमन होगा।
 
इस वर्ष के अंतिम तीन महीनों में यानी अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में संतान सुख मिल सकता है। बुध का नवम भाव यानी भाग्य भाव में गोचर आपके संबंधों में प्रेम और रोमांस की वृद्धि करने वाला है।

मिथुन राशिफल 2022
 
वर्ष 2022 में मिथुन राशि के लोगों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना होगा। जनवरी 2022 से मार्च 2022 तक शनि मकर राशि में हैं। यह स्थिति आर्थिक नुकसान होने के योग बनाती है। शनि महाराज सेहत पर असर डाल सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण व सेहत के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
 
इसके अलावा कई अन्य ग्रहों का प्रभाव भी स्वास्थ्य समस्या की ओर इशारा कर रहा है।
 
अप्रैल के बाद राहु का गोचर राशि के एकादश भाव में होगा, जिसे हम लाभ भाव कहते हैं। राहु की उपस्थिति राहत देगी। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। अप्रैल से जुलाई के बीच गुरु की स्थिति विद्यार्थियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। मिथुन राशि के छात्र अपना बेहतर प्रदर्शन देते हुए सबका दिल जीत लेंगे।
 
2022 के सितारे संकेत दे रहे हैं कि यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको इच्छानुसार परिणाम प्राप्ति के लिए अभी कुछ और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। शनि की स्थिति आर्थिक जीवन को चमकदार बना देगी। धन संचय करने में सफल रहेंगे।
 
नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो मई से अगस्त तक मंगल ग्रह आपको शुभ परिणाम देंगे। कार्यस्थल पर शत्रु सक्रिय होंगे, सावधान रहें। प्रेमी जातकों को इस वर्ष बृहस्पति की कृपा से प्रेम विवाह का अवसर मिलेगा। सितंबर तक की अवधि लव लाइफ के लिए अनुकूल रहेगी। साल 2022 के अंतिम 3 महीनों (अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर) में आपको प्रेमी से बातचीत करते समय, अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करने की सलाह दी जाती है। मंगल आक्रामक बना सकता है।

साल 2022 मिथुन राशि के जातकों के लिए दांपत्य जीवन में अनुकूलता लाएगा। 17 अप्रैल से लेकर जून तक 3 मुख्य ग्रहों (मंगल, शुक्र और बृहस्पति) का साथ होना वैवाहिक जीवन में समस्या का कारण बनेगा।


कर्क राशिफल 2022
वर्ष 2022 की शुरुआत में आपकी राशि के सप्तम भाव में उपस्थित शनि कष्ट देने वाला है। इस दौरान आर्थिक तंगी से दो-चार हो सकते हैं। शनि की स्थिति दांपत्य जीवन में भी प्रतिकूल फल दे सकती है। तनाव में भी वृद्धि हो सकती है। पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे जातकों को भी समस्या आएगी। पार्टनर के संबंधों में कड़वाहट आएगी, जिसका नकारात्मक असर कारोबार पर होगा।
 
अप्रैल के अंत में शनि कुंभ राशि में फिर से विराजमान हो जाएंगे। सीधे-सीधे अष्टम भाव प्रभावित होगा। आर्थिक जीवन बेहतर होगा और विभिन्न माध्यमों से धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। 16 जनवरी को मंगल का धनु राशि में गोचर कई सामाजिक और पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा दिलाने का कार्य करेगा। मंगल आपको स्वास्थ्य समस्याएं भी देंगे।
 
13 अप्रैल के बाद गुरु मीन राशि में गोचर करेंगे, ये गोचर आपके जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में लाभकारी परिणाम देगा। वैवाहिक जीवन में शांति आएगी। छात्र भी अपार सफलता अर्जित कर सकेंगे। घर-परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त करने में सफल रहेंगे। अप्रैल में कई महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर होगा, जिससे आपके जीवन में भी कई तरह की लहरें आएंगी...ज्यादातर खुशियां ही आने वाली हैं।

वर्ष 2022 में अप्रैल से अगस्त तक का समय कर्क राशि के जातकों के लिए शानदार और सकारात्मक रहने वाला है। इस वर्ष राहु मेष राशि में गोचर करते हुए, आपको शुभ परिणाम देंगे। राहु की कृपा से कर्क राशि के जातक रोजगार के अवसर प्राप्त करने में सफल रहेंगे। जून-जुलाई के बीच मंगल का मेष राशि में प्रवेश शादीशुदा जातकों के लिए शुभ सिद्ध होगा। हर विपरीत परिस्थितियों को दूर कर आप रिश्ते में मधुरता लाने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि के जातकों को इस वर्ष रोमांस में शुभ फल मिलेंगे। जो अभी तक सिंगल हैं और किसी ख़ास की तलाश में हैं, उन्हें इस साल अप्रैल से सितंबर तक गुरु की शुभ स्थिति के कारण पार्टनर से मुलाक़ात का अवसर मिलेगा। अप्रैल के महीने में ही राहु भी रोमांस में अच्छे संकेत दे रहा है।


सिंह राशिफल 2022
 
साल 2022 सिंह राशि के जातकों के लिए मिलेजुले परिणाम ला रहा है। यह साल आर्थिक जीवन में अनुकूलता ला रहा है। 26 फरवरी से, मंगल आपकी राशि से भाग्य भाव में उपस्थित होंगे। इस दौरान संतान की सेहत में सकारात्मक बदलाव आएंगे। मंगल की ये स्थिति कार्यक्षेत्र में भी उत्तम फल देगी और वेतन वृद्धि के भी शुभ संयोग हैं।
 
साल 2022 के फरवरी और अप्रैल के महीने में थोड़ा सावधानी रखें। कई अप्रत्याशित घटनाओं से दो-चार होना पड़ेगा। 12 अप्रैल को राहु मेष राशि में गोचर करेंगे इससे सिंह राशि के जातकों की सेहत में गिरावट आएगी। अप्रैल से अगस्त के बीच गुरु का मीन राशि में प्रवेश होने से जीवन में भाग्य का साथ मिलेगा। छात्रों को अपार सफलता मिल सकेगी।

अप्रैल के बाद, राहु की उपस्थिति कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों से अपने संबंध बेहतर करने में मदद करेगी। भविष्य में उनका सहयोग प्राप्त करते हुए पद-प्रतिष्ठा और वेतन में बढ़ोतरी कर सकेंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो साल के शुरुआती समय में आपके जीवनसाथी को कुछ स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। अप्रैल माह के बाद, गुरु की कृपा से रिश्ते में नयापन पुनः लौट सकेगा, जिससे नवविवाहित अपने दांपत्य जीवन में विस्तार करने का निर्णय ले सकेंगे।

जून और अगस्त माह में विशेष सावधानी रखें। वैवाहिक जीवन में तालमेल बैठाने के लिए कोशिश करनी होगी।10 अगस्त से अक्टूबर के बीच मंगल का वृषभ राशि में गोचर रिश्ते में मधुरता लेकर आएगा।

साल 2022 में सिंह राशि के जातकों को लव लाइफ में कई बड़े बदलाव देखने पड़ सकते हैं। मंगल आपके क्रोध में वृद्धि का कारण बनेगा। अप्रैल से लेकर मई के बीच, कई ग्रहों का फेरबदल होगा। रिश्ते में किसी तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप गलतफहमियों को जन्म दे सकता है।


कन्या राशिफल 2022
 
जनवरी माह में मंगल का धनु राशि में गोचर चतुर्थ भाव को प्रभावित करेगा। जिससे आप धन और आर्थिक समृद्धि प्राप्त करते हुए, जीवन में आ रही हर प्रकार की आर्थिक तंगी से छुटकारा पा सकेंगे। वर्ष की शुरुआत में आपकी राशि में राजयोग का निर्माण होगा। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में भाग्य का साथ प्राप्त करने और सफलता अर्जित करने में सक्षम होंगे।
 
अप्रैल, जून और सितंबर का महीना सेहत के मामले में आपको प्रतिकूल फल देगा। इस दौरान छोटी से छोटी समस्या होने पर भी किसी अच्छे डॉक्टर से जांच कराने की सलाह दी जाती है। 26 फरवरी को मंगल धनु राशि से निकलकर शनि की मकर राशि में प्रस्थान करेंगे। ये अवधि सबसे अधिक कन्या राशि के छात्रों के लिए शुभ सिद्ध होगी, क्योंकि इस दौरान छात्र अपना उत्तम प्रदर्शन देते हुए कामयाबी पा सकेंगे।

कन्या राशि के जातकों को आर्थिक लाभ के साथ-साथ, आय के नए स्रोत व संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना बनेगी। अप्रैल के अंत में शनि मकर से अपनी ही राशि कुंभ राशि में प्रस्थान करेंगे। इससे आपका रोग व संघर्षों का भाव सक्रिय होगा, परिणामस्वरूप पारिवारिक जीवन में समस्या आने की आशंका बनेगी।
 
बुध का तुला राशि में गोचर प्रेम संबंधों में सकारात्मकता लाएगा। इस साल लव लाइफ में मजबूती और रोमांस की वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। शादीशुदा जातकों को भी इस साल 2022 में अपने दांपत्य जीवन में मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। जनवरी से अप्रैल के बीच का समय आपके लिए थोड़ा कष्टदायक सिद्ध करेगा। 11 सितंबर से दिसंबर के तक ग्रहों की शुभ स्थिति आपके दांपत्य जीवन में अनुकूलता के संकेत दे रही है।


तुला राशिफल 2022
 
वर्ष 2022 की शुरुआत में मंगल धनु राशि में गोचर करेंगे, यह आपकी राशि का तीसरा भाव है। यह भाव छोटे भाई-बहनों का भाव होता है और मंगल का इस भाव में उपस्थित होना, उन्हें स्वास्थ्य कष्ट दे सकता है। मंगल की ये स्थिति आपको धन लाभ के योग भी बना रही है, इस दौरान बैंक बैलेंस बढ़ाने में सफल रहेंगे।

इसके साथ ही इस साल आप मनचाही वेतन वृद्धि पा सकेंगे। 26 फरवरी के बाद छात्रों को शिक्षा में उचित परिणाम मिलने की संभावना बनेगी। मंगल ग्रह आपकी लव लाइफ को बेहतर करने वाला है। आपके और प्रेमी के बीच हर विवाद खत्म होगा और आप आत्मविश्वास बढ़ाने में सफल रहेंगे।
 
इस साल आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। कर्ज को चुकाने में सक्षम होंगे। अप्रैल के बाद बृहस्पति का गोचर मीन राशि में होगा अससे आपकी कुंडली का चुनौतियों, बाधाओं और रोगों का भाव प्रभावित होगा। राशि के सप्तम भाव में राहु आपके दांपत्य जीवन में समस्याओं का कारण बनेगा। राहु की स्थिति आपके मानसिक तनाव में भी वृद्धि करेगी, लेकिन बृहस्पति की शुभ कृपा छात्रों के जीवन में खुशियों के समाचार लाएगी।

साल 2022 में शनि भी आपसे खूब मेहनत करवाने वाले हैं। मेहनत और स्मार्ट वर्क दोनों जारी रखें। शनि की स्थिति पारिवारिक जीवन में अशांति का कारण बनेगी। साल 2022 के अंतिम दो माह (नवंबर और दिसंबर) रोमांस के लिए सबसे उत्तम रहेंगे। मंगल इस दौरान आपके अष्टम और नवम भाव में गोचर करेंगे।
 
जिसके परिणामस्वरूप प्रेमी संग विवाह में बंध सकते हैं। वैवाहिक जातकों के लिए शुरूआती समय संघर्षपूर्ण रहेगा। जनवरी से लेकर अप्रैल तक जीवनसाथी का सहयोग और ससुराल पक्ष से कोई उपहार प्राप्त कर सकेंगे। मई और जून के बीच ग्रहों की स्थिति आपके और जीवनसाथी के बीच विवाद को जन्म देगी।

वृश्चिक राशिफल 2022
 
वर्ष 2022 की शुरुआत से लेकर अप्रैल तक कई अनावश्यक खर्चों में वृद्धि का संकेत है। इस साल करियर, आर्थिक जीवन के साथ-साथ पारिवारिक जीवन में भी आशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे। आपके जीवन में कुछ सकारात्मकता आएगी। यह साल आपके आर्थिक जीवन को समृद्ध बनाएगा।
 
बेहतर स्वास्थ्य व शारीरिक समस्याओं से भी राहत मिलेगी। शनिदेव की स्थिति आपको मानसिक तनाव देती रहेगी, जिससे सबसे अधिक आपकी पर्सनल लाइफ प्रभावित होगी। वर्ष 2022 में मई से सितंबर के बीच कई शुभ ग्रहों का गोचर होगा। जीवन में अनुकूलता आएगी और बेशुमार धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। अगस्त में आपके पिता को किसी प्रकार की शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। उनके खानपान और जीवनशैली के प्रति विशेष सावधानी बरतें।
 
सितंबर माह के दौरान, शुक्र पुनः अपना गोचर आपकी राशि के लाभ भाव में करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा और आप अलग-अलग स्रोतों से अच्छा धन लाभ कमाने में सफल होंगे।
 
अप्रैल में शनिदेव का गोचर आपके और प्रियतम के बीच विवाद और गलतफहमी का कारण बन सकता है। हर विवाद को सुलझाने का प्रयास करें। कन्या राशि में शुक्र का गोचर आपके एकादश भाव में विराजमान होगा जो शुक्र को आपकी राशि में दुर्बल बनाएगा। आप दोनों को कुछ समय के लिए एक दूसरे से दूर भी जाना पड़ सकता है। शादीशुदा हैं तो साल की शुरुआत दांपत्य जीवन के लिए सबसे अधिक उत्तम रहेगी। फिर अप्रैल के अंतिम चरण में, शनि देव का स्थान परिवर्तन होगा, तब कुछ समस्याओं का जन्म हो सकता है।

धनु राशिफल 2022
 
साल 2022 की शुरुआत आर्थिक जीवन में आपको शानदार मुनाफ़ा देगी। छात्रों को भी शिक्षा में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो जीवन में सकारामकता आएगी। हालांकि इसी दौरान मंगल का लग्न भाव में विराजमान होना कई प्रकार की मानसिक चिंता और तनाव भी दे सकता है।
 
तनाव आपको पारिवारिक जीवन में चल रही विपरीत परिस्थितियों के कारण मिले।
 
रोमांस के मामले में साथी के साथ आपका विवाद होने के योग बनेंगे। जनवरी में ग्रहों की स्थिति के कारण आपकी वाणी में कड़वाहट साफ़ देखी जाएगी, जिससे आप न चाहते हुए भी साथी को कुछ ऐसा कह सकते हैं, जिससे उनका दिल दुखे। इसलिए आपको इस साल अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करने और साथी या प्रेमी से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने से बचना होगा।

अप्रैल से जून के बीच गुरु का मीन में गोचर परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बेहतर करने का कार्य करेगा। जुलाई 2022 में बुध का अपने ही भाव में गोचर होगा, जिसके परिणामस्वरूप दांपत्य जीवन का आप खुलकर आनंद ले सकेंगे। फरवरी से लेकर अप्रैल के तक जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। जहां आपको एक दूसरे के करीब आने के कई अवसर प्राप्त होंगे। तीसरे व्यक्ति को आपके रिश्ते में हस्तक्षेप न करने दें। अन्यथा गलतफहमी की आशंका बढ़ जाएगी।
 
वहीं साल के अंतिम दो माह (नवंबर और दिसंबर) रोमांस के लिए सबसे अधिक रंगीन रहने वाले हैं।
 
आपके कार्यक्षेत्र के लिए नवंबर 2022 की अवधि विशेष अनुकूल रहने वाली है। क्योंकि इस समय आप अपने जीवन में रोजगार के नए स्रोत पाने में सफल रहेंगे।

मकर राशिफल 2022
 
साल 2022 की शुरुआत में शनि का आपकी ही राशि में उपस्थित होना करियर, आर्थिक और शिक्षा में शुभ फल देने का कार्य करेगा। हालांकि अप्रैल में आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में, कई प्रकार की समस्याओं से सामना करना पड़ सकता है। खासतौर से सेहत से जुड़ी समस्या परेशान करेगी। अच्छा खानपान और सेहत के प्रति सावधानी की सलाह दी जाती है। जीवन में धन से जुड़े मुद्दे उत्पन्न हो सकते हैं।
 
व्यापार करते हैं तो सितंबर से लेकर साल के अंत तक की समय अवधि शानदार बन रही है। मंगल देव की उपस्थिति पाचन तंत्र या पेट से संबंधित कुछ समस्या का कारण बनेगी। इसलिए छोटी से छोटी समस्या को भी नजरअंदाज न करते हुए, किसी अच्छे डॉक्टर से अपनी जांच कराएं।

मकर राशि के विद्यार्थियों को साल 2022 में अधिक मेहनत की ज़रूरत होगी। फरवरी में जब मंगल का गोचर आपकी ही राशि में होगा तो मन भ्रमित हो सकता है। वर्ष 2022 की शुरुआत में केतु वृश्चिक राशि में विराजित होकर आपकी परीक्षा लेने का कार्य करेगा। आपको पारिवारिक जीवन में समस्या हो सकती है। इसलिए कुछ समय निकालते हुए पत्नी के साथ समय व्यतीत करें और उन्हें समझने का प्रयास करें।
 
अप्रैल माह में बृहस्पति का गोचर मीन में होगा। इसके सबसे अधिक अनुकूल फल प्रेमी जोड़ों को मिलेंगे। शादीशुदा हैं तो, वर्ष का शुरूआती समय आपके लिए कुछ तनावग्रस्त हो सकता है, लेकिन अगस्त से बाद की अवधि, आपके दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस की वृद्धि करेगी। इससे आप जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान भी कर सकते हैं।

कुंभ राशिफल 2022
 
6 जनवरी को मंगल का धनु राशि में गोचर होगा यहां मंगल आपको आर्थिक लाभ देने का कार्य करेंगे। करियर में भी अपार सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा पदोन्नति प्राप्त करेंगे। व्यापारी भी मंगल की शुभ स्थिति से अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे। जनवरी माह में सेहत में गिरावट आ सकती है। फरवरी से मई तक कई ग्रहों की प्रतिकूल चाल से शारीरिक समस्या हो सकती है।
 
इसके बाद 26 फरवरी से मंगल निश्चित तौर पर छात्रों से अतिरिक्त मेहनत कराने वाला है। साथ ही इस दौरान आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए कुछ धन खर्च भी करेंगे।

मार्च की शुरुआत में चार मुख्य ग्रह (शनि, मंगल, बुध और शुक्र) एक साथ मकर राशि में युति करेंगे। इससे आप अपने प्रयासों से सफलता अर्जित करेंगे, धन लाभ कमा सकेंगे। अप्रैल में राहु का मेष राशि में गोचर परेशानी उत्पन्न कर सकता है। इस दौरान संभव है कि आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय बिना सोचे-समझे जल्दबाज़ी में लेंगे। राहु का गोचर आपके भाई-बहन को भी, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी देगा।
 
साल 2022 कुंभ राशि के नौकरीपेशा और व्यापारी दोनों ही जातकों को सफलता देने में मददगार सिद्ध होगा। अप्रैल माह में शनि आलस में वृद्धि लेकर आ सकते हैं। सितंबर से नवंबर 2022 तक, ग्रहों का फेरबदल होने से, आपका अपने बॉस से सामना होगा लेकिन फिर स्थिति संभल भी जाएगी।

इस वर्ष अप्रैल के महीने में अविवाहित जातकों के लिए शादी के सुंदर योग बन रहे हैं। शादीशुदा हैं तो, इस वर्ष के शुरुआती भाग में कुछ कष्ट संभव है, लेकिन साल के दूसरे भाग में परिस्थितियां बेहतर और खुशनुमा होती प्रतीत होगी।


मीन राशिफल 2022
 
शनिदेव का आपके धन, लाभ और महत्वाकांक्षाओं वाले भाव में उपस्थित होना, आपकी आमदनी के स्रोत्रों में वृद्धि करेगा। धन संचय करते हुए ऋण या कर्ज से छुटकारा पा सकेंगे। इसके बाद अप्रैल माह से शनिदेव की स्थिति आपको अपने परिवार से दूर करेगी। विदेश यात्रा और खर्च का भाव सक्रिय हो रहा है। संभावना अधिक है कि आपको इस दौरान किसी विदेशी यात्रा पर जाने का अवसर भी मिले, जहाँ आपको कुछ धन ख़र्च करना पड़ेगा। अप्रैल के मध्य से जुलाई तक, शनि आपके रोग भाव पूर्ण रूप से देखेंगे अत: सितारे आपको सेहत के प्रति सावधान रहने के संकेत दे रहे हैं।

मई में 3 ग्रहों (मंगल, शुक्र और गुरु बृहस्पति) की मीन राशि में युति मानसिक तनाव में वृद्धि का कारण बनेगी। अप्रैल माह में ही मीन राशि में गुरु बृहस्पति का गोचर होगा नौकरीपेशा जातक इस समय का सबसे अधिक लाभ उठा सकते हैं। उच्च अधिकारियों से अच्छे संबंध स्थापित कर सकेंगे। अगस्त से अक्टूबर तक की अवधि भी आपके लिए सबसे अधिक उत्तम रहने वाली है। क्योंकि इस दौरान आपके दूसरे भाव के स्वामी साहस व शक्ति और खुशियों के भाव में गोचर करेंगे।

इससे आपके जीवन में सकारात्मकता देखी जाएगी, जिससे आपकी सेहत में तो सुधार होगा ही, साथ ही आप करियर में भी इच्छा अनुसार फल प्राप्त करने में सफल होंगे।

जनवरी की शुरुआत में वृश्चिक राशि में मंगल का गोचर छात्रों को प्रभावित करेगा। उच्च परिणाम मिलने के योग बनेंगे। खासतौर से वो छात्र जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वो अपना अच्छा प्रदर्शन देते हुए अच्छे अंक हासिल करने में सफल होंगे।
 
मार्च माह तक की अवधि शादीशुदा जातक के लिए बेहतरीन सिद्ध होगी। बुध का आपके लाभ भाव में उपस्थित होते हुए प्रेम व संबंधों के भाव को दृष्टि करना, प्रेमी जातकों के जीवन में विवाद व गलतफहमी का कारण बनेगा।
Astrology 2022 Yearly Predictions
ये भी पढ़ें
मां अष्टलक्ष्मी के प्रत्येक रूप : धन-वैभव और सुख-संपदा के लिए जानिए मां लक्ष्मी के स्वरूप