शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2021
  4. Year 2021 and your Lucky No
Written By

Numerology Lucky No. : मूलांक ही नहीं बल्कि शुभांक से भी जाना जाता है भविष्य, जानिए 2021 के सितारे

Numerology Lucky No. : मूलांक ही नहीं बल्कि शुभांक से भी जाना जाता है भविष्य, जानिए 2021 के सितारे - Year 2021 and your Lucky No
अंकशास्त्र यानी Numerology की ज्योतिष में विशेष जगह है। इसके माध्यम से ना सिर्फ अपने स्वभाव की विशेषताओं को जान सकते हैं बल्कि भविष्य का भी अंदाजा लगा सकते हैं। मूलांक के अलावा शुभांक (Lucky No) से भी भविष्य जाना जाता है, आइए जानते हैं क्या कहता है आपका शुभांक...  
 
शुभांक कैसे निकालें 
 
जिस दिनांक को आप जन्मे हैं उस तारीख को सन् सहित आपस में जोड़ लीजिए। वही आपका शुभांक/लकी नंबर होगा। जैसे 12 नवंबर 1975 को आपस में जोड़ने पर यह परिणाम आएगा। 
 
12-11-1975 
 
1+2+1+1+1+9+7+5 = 27  
  
2+7 = 9 
4 जुलाई 1974 
 
04+07+1+9+7+4 =32 
 
 3+2=5
आइए आपके शुभांक/लकी नंबर  से जानिए कैसे हैं आप और आपके शुभांक/लकी नंबर के लिए क्या लाया है यह साल 2021....
 
 शुभांक 1 
अगर आपका शुभांक 1 है तो इस अंक के जातकों के कंधे चौड़े, सिर चौकोर व पंजे मजबूत होते हैं। इनका आकार चतुष्कोण होता है। इनमें स्फूर्ति व छल-बल होता है। इनकी नजर बहुत तेज होती है तथा आंखों ही आंखों में वे बहुत कुछ कह जाते हैं। वे आंखों के प्रभाव से अधिक काम लेते हैं। अग्नि तत्व का होने के कारण वे बेहद क्रोधी होते हैं और हर किसी पर रौब जमाना चाहते हैं। उत्तेजक स्वभाव व दबंग होने के कारण वे परिस्‍थिति को अपने अनुकूल बना लेते हैं। ये स्वभाव से भ्रमणशील होते हैं और घूमना-फिरना ज्यादा पसंद करते हैं। अंक 5 व 9 वालों से इनकी अधिक बनती है।
 
जानिए कैसा होगा नया साल 2021 
 
बहुत शानदार है यह साल आपके लिए। 2021 के अंत में आया 1 नंबर हर तरह से आपको नंबर वन ही रखने वाला है। भाग्य के सितारे रोमांस में अनुकूल है, करियर में चमकदार है, कारोबार में कमाल के हैं और युवाओं के लिए भी सफलता की इबारत लिखने वाला है साल 2021... 
 
नयी ऊर्जा, नया आत्मविश्वास आपकी राहों को आसान बनाएंगे। महत्वाकांक्षाएं पूरी होगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा। वाहन सुख‍ मिलेगा। अप्रैल के बाद सफलताएं और खुशियां स्पष्ट दिखाई देने लगेंगी। नौकरी के क्षेत्र में अप्रैल और अगस्त के माह में बहुत सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। इस वर्ष आप घूमने और अपने मनोरंज़न पर पैसा खर्च करेंगे और ये 5 अंक का वर्ष आपको धन आगमन की नई राह दिखाएगा। सेहत के लिए यह साल उत्तम है, लेकिन खाने-पीने का ध्यान नहीं रखते तो पेट में समस्या हो सकती है। नशा करते हैं तो सावधान रहें। अगस्त में दुर्घटना के संकेत नजर आ रहे हैं।
 
शुभ अंक: 1, 3, 9, 12, 27
 
शुभ रंग: केसरिया, पीला, सुनहरा
 
शुभ दिन: रविवार और सोमवार।
जानिए मूलांक 1 के लिए कैसा होगा नया साल

शुभांक  2 
 
इस सौम्य शुभ अंक के जातक दूसरों को अपनी ओर आसानी से आकर्षित करने की क्षमता रखते हैं। इनमें सेवा भाव अधिक होता है। इन्हें स्वादिष्ट भोजन पसंद होता है। वे अच्‍छा भोजन बनाते भी हैं। वे भावुक, चंचल व रसिक प्रवृत्ति के एवं गौर वर्ण होते हैं। चेहरा चंद्रमा के समान गोल व बदन सामान्य होता है। वे बनाव-सिंगार व सौंदर्य से लगाव रखते हैं। छोटी-सी बात भी इन्हें चुभ जाती है और वे बुरा मान जाते हैं। वे अत्यधिक सहनशील होते हैं। घोर कष्ट या पीड़ा के समय भी उफ तक नहीं करते। इनके जीवन का आरंभ संघर्षमय होता है, लेकिन जवानी में वे सभी सुख पा लेते हैं। अंक 4 या 7 वालों से इनकी अच्छी बनती है।
 
जानिए कैसा होगा नया साल 2021 
 
आपके लिए भी बेहतरीन है यह साल लेकिन कुछ क्षेत्रों में यह साल आपको बड़े सबक सीखा सकता है। काम को लेकर गंभीर रहेंगे। मित्रों और परिचितों से मिलने वाली सलाह बेहद लाभकारी सिद्ध होगी। अतः अपने नजदीकी लोगों की सलाह को नजरंदाज न करें। रचनात्मकता से प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। बिजनेस में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिलेगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत सम्बन्धी गंभीर समस्या नहीं होगी, लेकिन थोड़ा-बहुत उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वर्ष के प्रारंभिक तीन महीनों तक आपको शारीरिक से ज्यादा मानसिक रूप से परेशानी का अनुभव होगा। ऐसे में वाहन चलाते समय सावधान रहें। लम्बी यात्रा करने का योग भी बन रहा है।
 
शुभ अंक: 1, 2, 4, 7, 16, 25
 
शुभ रंग: गुलाबी, सफ़ेद, हरा
 
शुभ दिन: रविवार, गुरुवार, शुक्रवार
जानिए मूलांक 2 के लिए कैसा होगा नया साल

 शुभांक 3  
 
इस विलक्षण शुभ अंक के जातक उत्साही व संघर्षशील होते हैं। इनके अंदर कुछ नया करने की भावना होती है। ये अच्‍छे डील-डौल, सुंदर नेत्र, चौड़े सीने वाले व बेहद आकर्षक होते हैं। ये शानदार तरीके से चलते हैं। अपनी कहने के बजाय चुप रहकर दूसरों की बात सुनते हैं। अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सदैव क्रियाशील रहते हैं। खुद कठोर परिश्रम करते हैं और दूसरों से भी ऐसा ही चाहते हैं। समय के पाबंद होते हैं। तड़क-भड़क, साज-सज्जा, दिखावा, ढोंग इन्हें अच्छा नहीं लगता। इस राशि की स्त्रि‍यां भी श्रृंगार के प्रति अधिक अनुराग नहीं रखतीं। अंक 6 व 7 वालों से इनकी अधिक बनती है।
 
जानिए कैसा होगा नया साल 2021 
इस वर्ष व्यावसायिक जीवन में अधिक उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। वर्ष 2021 में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने के कई अवसर प्राप्त होने वाले हैं। नौकरीपेशा लोगों के स्थानान्तरण का योग बन रहा है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को वर्ष के अंत में सफलता प्राप्त होने की पूरी संभावना है। काम के सिलसिले में यात्राओं की अधिकता रहेगी। ये यात्राएं आपके लिए लाभदायक परिणाम देने वाली होगी। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। सेहत के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। 
 
शुभ अंक: 3, 9, 15, 12, 24
 
शुभ रंग: लाल, गुलाबी, बैंगनी, नीला
 
शुभ दिन: मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार।
 जानिए मूलांक 3 के लिए कैसा होगा नया साल

शुभांक 4 
 
इस मंगलकारी अंक के जातक क्रांतिकारी विचारों के होते हैं। इनमें कुछ नया व अलग करने की भावना होती है। अपनी वाक् शक्ति से वे दूसरों को अपने वशीभूत करने की क्षमता रखते हैं। इनके शौक व रुचियां भी अन्य लोगों से हटकर होती हैं। ये कृशकाय, लेकिन आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं। दार्शनिक प्रवृत्ति के होते हैं और हमेशा ख्यालों में डूबे रहते हैं। स्वभाव से शक्की व वहमी होते हैं। हर किसी पर शक करते हैं। धर्म, कर्म, भूत-प्रेत व गुप्त विद्याओं में इनकी काफी रुचि होती है। ये मित्र को भी शत्रु बना लेते हैं। क्लर्क, स्टेनो, लेखक, मैकेनिक, वैज्ञानिक, दार्शनिक, अध्यापक, रेलवे, हवाई अड्डे, खदान, तकनीकी कार्यों आदि में सफल रहते हैं। अंक 8 वालों की ओर वे जल्दी आकर्षित होते हैं, लेकिन अंक 2 व 7 वालों से इनकी अधिक बनती है।
 
जानिए कैसा होगा नया साल 2021 
 
यह साल शुभांक 4 वालों के लिए अच्छा रहेगा। वर्ष 2021 में आपकी कई इच्छाएं और लक्ष्य पूरे होंगे। लेकिन भागदौड़ और परिश्रम का सकारात्मक परिणाम आपको मई माह के बाद प्राप्त होगा। उम्मीद के अनुसार बचत नहीं कर पाएंगे। शादीशुदा जीवन में पति-पत्नी में अच्छा सामंजस्य रहेगा। वर्ष के अंत में परिवार के साथ कही लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। पुराने रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खान-पान में सावधानी और सही दिनचर्या आपको स्वस्थ बने रहने में मदद करेगी।
 
शुभ अंक: 4, 8, 12, 13, 22
 
शुभ रंग: भूरा, नीला, खाकी
 
शुभ दिन: रविवार, बुधवार और शनिवार
जानिए मूलांक 4 के लिए कैसा होगा नया साल

शुभांक 5 
 
इस पावन अंक के जातक स्पष्टवादी व महत्वाकांक्षी होते हैं। ये अपने विचार बहुत अच्‍छी तरह व्यक्त करते हैं। अपनी वाणी व तर्कों से वे दूसरों को अपने वश में कर लेते हैं। कार्यक्षेत्र में भी ये वाक् शक्ति व चातुर्य का प्रयोग करने से नहीं चूकते। इनका रंग साफ व व्यक्तित्व आकर्षक होता है। दांपत्य जीवन कलहपूर्ण होता है। संतान सुख उत्तम होता है। ये शारीरिक की अपेक्षा मानसिक श्रम करना अधिक पसंद करते हैं। ये लेखक, इंजीनियरिंग, व्यापारी, प्रोफेसर, डॉक्टर, प्रॉपर्टी डीलर, समाचार-पत्र मालिक, संपादक, राजनेता, प्रकाशक आदि होते हैं। इन्हें गायन, वादन व लेखन का शौक होता है। बाजार में ये सफल रहते हैं और इनकी बहुत धाक होती है। अंक 1 व 7 वालों से इनकी अच्‍छी बनती है।
    
जानिए कैसा होगा नया साल 2021 
 
वर्ष 2021 में आपको जीवन के हर क्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। करियर में आगे बढ़ने के लिए आपको कई अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक रूप से वर्ष 2021 आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। अविवाहित युवक-युवतियों के लिए यह साल अच्छा रहेगा। साल के अंत तक आपका विवाह आपके पार्टनर से होने के संकेत मिल रहे हैं। दांतों से सम्बंधित कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है। नियमित मेडिकल चेकअप कराने में लापरवाही न बरतें। जीवन में शंकाएं आपको बार-बार आगे बढ़ने से रोकती हैं।शक करने की आदत से बचें। 
 
शुभ अंक: 5, 14, 23
 
शुभ रंग: हरा, सफ़ेद, हल्का खाकी
 
शुभ दिन: बुधवार, शुक्रवार और शनिवार।
जानिए मूलांक 5 के लिए कैसा होगा नया साल

शुभांक 6    
इस पवित्र अंक के जातकों की रुचि कला-संस्कृति में होती है। उनमें हमेशा कुछ नया करने की चाह होती है और वे परिश्रम करके सुख पाना चाहते हैं। यात्राएं, मेल-मिलाप बढ़ाना, अच्‍छा खान-पान, पहनावा इनका शौक होता है। फैशन, सिनेमा, होटल, राजनीति, कम्प्यूटर आदि से जुड़े कार्यों में इन्हें अधिक सफलता मिलती है। ये न्याय व आदर्श को काफी महत्व देते हैं। ये शांत व मृदु स्वभाव के होते हैं। ये कल्पनाशील तो होते हैं, लेकिन हवाई किले नहीं बनाते। समय के पाबंद होते हैं। इस अंक के स्त्री-पुरुष आदर्श पति-पत्नी होते हैं। व्यापार में सफल, निष्पक्ष व न्यायप्रिय होते हैं। अंक 3 व 1 वालों से इनकी अच्‍छी बनती है।
 
जानिए कैसा होगा नया साल 2021 
 
वर्ष 2021 में आप कई महत्वपूर्ण चीजों लेकर पहले से ज्यादा गंभीर रहेंगे। आपकी लव-लाइफ के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा, लेकिन व्यावसायिक जीवन में आप कुछ महत्वपूर्ण फैसलों को लेकर भ्रम की स्थिति भी अनुभव कर सकते हैं। व्यापार को अगर विस्तार देना चाहते हैं तो इसमें आप सफल रहेंगे। बिजनेस की गति अपेक्षा के अनुरूप रहेगी। सामान्य मौसमी बीमारियों से भी आप इस साल दूर रहेंगे। हालांकि अगस्त व सितंबर माह में आपको कमर दर्द जैसी समस्या से जूझना पड़ सकता है। 
 
शुभ अंक: 6, 15, 24
 
शुभ रंग: हल्का नीला, सफ़ेद, गुलाबी
 
शुभ दिन: मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार
जानिए मूलांक 6 के लिए कैसा होगा नया साल

शुभांक 7 
इस सुहाने अंक के जातक विस्फोटक विचारों वाले होते हैं। वे समाज में परिवर्तन लाने की क्षमता वाले, कल्पनाशील व विचारों के धनी होते हैं। इनका रुझान धर्म-अध्यात्म की ओर होता है। इन्हें एकाकी जीवन बिताना अच्‍छा लगता है। ये हर चीज को जानने की जिज्ञासा रखते हैं और जीवन में नीचे से ऊपर तक पहुंचना चाहते हैं। ये फालतु हंसी-मजाक व छिछोरापन पसंद नहीं करते। अपना काम ठीक समय पर तो करते हैं, लेकिन कई बार दुविधा में रहते हैं। अंक 3, 4 व 5 वालों से इनकी अच्‍छी बनती है।
 
जानिए कैसा होगा नया साल 2021 
 
वर्ष 2021 का पहला भाग आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा, लेकिन मई महीने के बाद आपका भाग्य पूरे वर्ष आपके साथ रहेगा, इसलिए शुरुआती कुछ समय को धैर्य के साथ निकाल लें। इस अवधि में कोई बड़ा निर्णय भले ही न लें, परन्तु आगे के लिए पूरी तैयारी जरूर रखें। अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट रहेंगे और आपके वेतन वृद्धि की भी संभावना है।साल के अंत तक आपकी बचत में भी इजाफा होगा। बेहतर स्वास्थ्य बनाये रखने के लिए तली-भूनी चीजों और जंक फ़ूड से कुछ दूरी बनानी होगी। अगस्त का महीना थोड़ा परेशान कर सकता है।
 
शुभ अंक: 7, 10, 19, 28
 
शुभ रंग: पीला
 
शुभ दिन: रविवार, सोमवार और गुरुवार
जानिए मूलांक 7 के लिए कैसा होगा नया साल

शुभांक 8 
 
इस शांत और शालीन अंक के जातक सहनशील व छल-कपट से दूर रहते हैं। रहस्यमय व आश्चर्यजनक बातों, कार्यों व चीजों में इनकी अधिक दिलचस्पी होती है। ये एकाकी पसंद होते हैं व मन की बात मन में ही रखते हैं। ये दुबले-पतले, मगर आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं। इनका व्यवहार व जीवन रहस्यमय होता है। ये लोगों पर प्रभाव बनाए रखने में सक्षम होते हैं। ये एकसाथ कई योजनाएं बना सकते हैं व उन पर काम भी कर सकते हैं। ये खेल, इंजीनियरिंग, पुलिस सेवा, सेना, ज्योतिष, तांत्रिक, वैज्ञानिक, गायक व जेलर होते हैं। कोयला, लोहा व खदान से संबंधित कार्य में ये ज्यादा सफल रहते हैं। अंक 8 व 4 वालों से इनका विचित्र लगाव देखा गया है।
 
जानिए कैसा होगा नया साल 2021 
 
कार्यस्थल पर अधिक प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। आपके द्वारा किये गए काम से प्रसन्न होकर आपके बॉस आपकी पदोन्नति कर सकते हैं। कारोबारियों के लिए यह साल शानदार रहेगा और उनके कारोबार में तेजी से वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए भी यह वर्ष सफलता लेकर आएगा। शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बचें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। सेहत के प्रति आपको अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी। दिनचर्या में लापरवाही के चलते साल के प्रारंभ में आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। जोड़ों में दर्द की समस्या से दो-चार होना पड़ सकता है।
 
शुभ अंक: 4, 17, 22
 
शुभ रंग: काला, नीला, भूरा
 
शुभ दिन: सोमवार, बुधवार और शुक्रवार
जानिए मूलांक 8 के लिए कैसा होगा नया साल

शुभांक 9  
 
इस रहस्यमयी अंक के जातक नवीन विचारों को मानने वाले होते हैं। ये एकसाथ क्रोधी व हंसमुख दोनों ही प्रकृति के होते हैं। इनमें दया व संघर्ष की अद्भुत क्षमता होती है। मिश्रित गुण वाले ये लोग अपनी हिम्मत से जीवन के दुखों को सहकर अपने उद्देश्य में सफल होते हैं। रचनात्मक कार्यों जैसे अभिनय, लेखन आदि के अलावा ये पुलिस, सेना आदि में भी अपने व्यक्तित्व का सफल परिचय देते हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य होता है। अंक 1 व 3 वालों से इनकी अधिक बनती है।
 
जानिए कैसा होगा नया साल 2021 

इस वर्ष आपको अपने लक्ष्य और उन्हें पूरा करने के लिए एक उचित योजना बनाने पर काम करना होगा। अगर आप ऐसा करने में सफल रहते हैं, तो निश्चित ही लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब होंगे। अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं, तो वर्ष की मध्यावधि में मनचाही जगह पर आपके स्थानांतरण की संभावना है।साझेदारी में व्यापार करने वालों के लिए यह साल उन्नति प्रदान करने वाला हो सकता है। साल के अंत में परिवार के साथ घूमने की योजना बन सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन इस दौरान अपनी आंखों का विशेष ख्याल रखें। वर्ष 2021 आपके लिए आत्मनिरीक्षण करने का समय है।
 
शुभ अंक: 3, 5, 9, 12, 15, 21, 27
 
शुभ रंग: लाल, गुलाबी, संतरी
 
शुभ दिन: रविवार, मंगलवार और गुरुवार
जानिए मूलांक 9 के लिए कैसा होगा नया साल