गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2020
  4. Lal kitab astrology 2020
Written By अनिरुद्ध जोशी

Lal Kitab ज्योतिष 2020 : इस वर्ष इस उम्र के लोग इन 5 उपायों से होंगे सफल

Lal Kitab ज्योतिष 2020 : इस वर्ष इस उम्र के लोग इन 5 उपायों से होंगे सफल - Lal kitab astrology 2020
लाल किताब के अनुसार प्रत्येक ग्रह उम्र के एक विशेष वर्ष में जागृत होकर अच्छे या बुरे फल देता है। यदि आपकी उम्र 16 से लेकर 21 वर्ष के मध्य है या 23 वर्ष कंपलिट हो चला है तो निम्नलिखित उपाय आजमाकर संपूर्ण वर्ष को शानदार तरीके से सफल बना सकते हैं।
 
 
यदि इस वर्ष आपकी उम्र 16 से 21 वर्ष के मध्य में है या 21 वर्ष कंपलिट हो गए हैं तो आप बृहस्पति के वर्ष में जी रहे हैं। यदि आप निम्नलिखित उपाय करते हैं तो इस वर्ष आप मनचाही सफलता अर्जित करेंगे।
 
 
1.आपको सर्दी-जुकाम से बचना चाहिए और नाक को हमेशा साफ रखना चाहिए।
2.आप माथे पर केसर और चंदन मिश्रित तिलक लगाएं।
3.पीपल की जड़ में नित्य जल चढ़ाएं
4.गुरुवार का व्रत रखें। 
5.माता-पिता का कहना मानें और बड़ों का आशीर्वाद लें।