मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2019
  4. mercury planet change on the first day of year 2019
Written By

नए साल के साथ ही बदलेगा एक खास ग्रह अपनी राशि, जानिए किसे मिलेगा लाभ, किसकी होगी हानि

नए साल के साथ ही बदलेगा एक खास ग्रह अपनी राशि, जानिए किसे मिलेगा लाभ, किसकी होगी हानि - mercury planet change on the first day of year 2019
नए साल के पहले दिन ही सौर मंडल का सुकुमार ग्रह बुध अपनी राशि बदल रहा है। बुध राशि चक्र की नौवीं राशि धनु में प्रवेश कर रहा है। इस परिवर्तन से 12 राशियों पर शुभ-अशुभ असर पड़ेगा, आइए जानें आपकी राशि के सितारे... 
 
मेष
कार्यों में बाधाएं आएंगी। किसी यात्रा में हैं तो परेशानी होगी और यात्रा असफल हो सकती है। रिश्तेदारों और करीबियों से विवाद हो सकता है। इतना ही नहीं धार्मिक कार्यों के प्रति भी आपकी अरुचि रहेगी।
 
वृषभ
बुध का गोचर शुभ फलदायी रहेगा। इस राशि के जातकों को धनलाभ होगा। बौद्धिक कार्यों से लाभ के साथ ही कार्यों में सफलता मिलेगी। मन प्रफुल्लित रहेगा।
 
मिथुन
 जीवनसाथी के साथ विवाद होगा। मित्रों और संबंधियों से अनबन भी होगी। व्यवसाय में नुकसान के साथ ही आर्थिक हानि होगी। यात्राएं कष्टप्रद व असफल होने के साथ ही मानसिक चिंता भी रहेगी। 
 
कर्क
 धार्मिक कार्यों खासकर धर्मशास्त्रों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और मानसिक सुख की प्राप्ति होगी।
 
सिंह
प्रतिकूल प्रभाव देखने के मिलेगा। इस गोचर के कारण मानसिक अवसाद बढ़ेगा और कष्ट होगा। कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। आर्थिक नुकसान होगा। प्रेम संबंध असफल होंगे। जीवनसाथी और संतान से विवाद होगा।
 
कन्या
माता से संबंध बेहतर होंगे और मातृसुख प्राप्त होगा। धनलाभ होगा। संपत्ति से भी लाभ मिलेगा। वाहन सुख मिलेगा। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी और लोगों का सहयोग भी मिलेगा। 
 
तुला
 जातकों का मन चिंतित और व्याकुल रहेगा। किसी से विवाद के कारण मन अशांत रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधाएं आएंगी। सगे-संबंधियों और दोस्तों से विवाद हो सकता है। धनहानि भी होगी।
 
वृश्चिक
 बुध वृश्चिक राशि के दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, यह स्थिति धनलाभ करा सकती है। वाणी आधारित कार्यों में विशेष लाभ होगा। इसके तहत मार्केटिंग आदि के कार्यों में लगे जातकों को फायदा होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता प्राप्त होगी। संबंधियों से लाभ होगा।
 
धनु
चूंकि बुध धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, अत: इस राशि के जातकों के लिए परेशानी भरा साबित होगा। धनहानि के योग हैं। वाणी पर नियंत्रण नहीं रखने और कटु शब्दों के कारण विवाद होगा। रिश्तेदारों को हानि पहुंचेगी। 
 
मकर
बुध के गोचर अनुसार मन चिंतित रहेगा। धनहानि होगी। सुख में कमी होगी। शत्रुओं के कारण भी हानि के योग हैं। कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। वाद-विवाद के कारण अशांति रहेगी। विद्यार्थियों को भी अध्ययन में बाधाएं आएंगी। संबंधियों से विवाद हो सकता है। 
 
कुंभ
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए बुध का गोचर अनुकूल रहेगा। कुंभ राशि के 11 वें भाव में गोचर के कारण शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतान सुख प्राप्त होगा। धनलाभ होगा। पत्रकारिता आदि क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में विशेष लाभ होगा। 
 
मीन
मीन राशि वाले जातकों के लिए भी बुध का गोचर शुभफलदायी साबित होगा। राशि के 12 वें भाव में बुध प्रवेश कर रहे हैं, जो नए पद दिला सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और व्यवसाय में भी लाभ होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे मानसिक शांति व सुख प्राप्त होगा।
 
बुध के अशुभ प्रभाव को कम करने के उपाय
 
 
1. बुध ग्रह से जुड़ी सामग्रियों जैसे- हरा वस्त्र, साबुत मूंग, हरे फल, कांसा, हाथी दांत, घी और पन्ना आदि का बुधवार के दिन दान करें।
 
2. किन्नरों को बुधवार के दिन हरी चूड़ियां दान करें।
 
3. बुधवार के दिन तोते को पिंजरे से मुक्त करें।
 
4. धर्मशास्त्र की पुस्तकें प्रदान करें।
 
5. बहते जल में 250 ग्राम साबुत मूंग प्रवाहित करें।

ये भी पढ़ें
अंगूठे में चांदी का छल्ला, क्या सचमुच करता है भला...?