मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. विधानसभा चुनाव 2022
  3. खास खबरें
  4. election results : BJP leading in UP, aap leading in Punjab
Written By
Last Modified: गुरुवार, 10 मार्च 2022 (09:23 IST)

यूपी में भाजपा को बढ़त, उत्तराखंड, गोवा में कांटे का मुकाबला, पंजाब में आप आगे

यूपी में भाजपा को बढ़त, उत्तराखंड, गोवा में कांटे का मुकाबला, पंजाब में आप आगे - election results : BJP leading in UP, aap leading in Punjab
नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना के शुरुआती रुझानों में उत्तर प्रदेश में भाजपा को बढ़त दिखाई दे रही है और उत्तराखंड में कांटे का मुकाबला दिखाई दे रहा है, जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी बढ़त बनाए हुए हैं। 
 
मणिपुर में एग्जिट पोल के विपरीत कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। गोवा में कांग्रेस निर्णायक बढ़त की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस यहां 17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। यूपी में भाजपा 165, जबकि सपा 82 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। पंजाब में आप 50, जबकि कांग्रेस 32 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 
 
यूपी में कई दिग्गजों की स्थिति अच्छी नहीं है। भाजपा से सपा में आए दिग्गज नेता स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिल नगर सीट से पीछे चल रहे हैं, वहीं सुभासपा नेता ओमप्रकाश राजभर गाजियाबाद की जहूराबाद सीट से पीछे चल रहे हैं। कैराना सीट पर भाजपा की मृगांका‍ सिंह पीछे चल रही हैं। यहां सपा के नाहिद हसन बढ़त बनाए हुए हैं।
 
रायबरेली सदर सीट पर कांग्रेस से भाजपा में आईं अदिति सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। सरधना सीट पर भाजपा के कट्‍टरपंथी चेहरे के रूप में पहचान रखने वाले संगीत सोम आगे चल रहे हैं। वहीं, जसवंतनगर सीट पर अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव पीछे चल रहे हैं।
ये भी पढ़ें
रुझानों में 4 राज्यों में भाजपा को बहुमत, पंजाब में AAP, कांग्रेस मुकाबले में कहीं नहीं : Live Commentary