1. चुनाव 2026
  2. असम विधानसभा चुनाव 2026
  3. असम विधानसभा चुनाव 2026 न्यूज़
  4. pm modi assam election rally nda hattrick congress defeat

असम में मोदी का बड़ा बयान: NDA की हैट्रिक पक्की, कांग्रेस की हार तय!

narendra modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को असम में एक चुनावी सभा में कहा कि इस बार भाजपा-NDA सरकार की हैट्रिक लगनी तय है। और कांग्रेस की पराजय की हैट्रिक भी तय है। कांग्रेस के स्वघोषित राजकुमार की पराजय की सेंचुरी लगने वाली है। असम के ये चुनाव विकसित असम से विकसित भारत बनाने का चुनाव है।
 

11 लाख किसानों को 730 करोड़ का क्लेम

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे बहुत संतोष है कि पीएम फसल बीमा योजना से असम के करीब 11 लाख किसानों को 730 करोड़ रुपए से अधिक का क्लेम मिल चुका है।लेकिन भाजपा-NDA सरकार का निरन्तर प्रयास है कि बाढ़ की समस्या का भी स्थायी समाधान निकले। भाजपा सरकार सैंकड़ों करोड़ रुपये यहां आधुनिक तटबंध बनाने पर खर्च कर रही है।
 

40 लाख बहनों को लखपति बैदेउ बनाने का प्रयास

उन्होंने कहा कि लखपति दीदी अभियान से असम की बहनों को बहुत लाभ हुआ है। अभी तक असम की करीब 3 लाख बहनें लखपति बैदेउ बन चुकी हैं। कल असम भाजपा ने ऐलान किया है कि अब डबल इंजन सरकार 40 लाख बहनों को लखपति बैदेउ बनाने का प्रयास करेगी।
 

चाय के साथ चिप से भी पहचान

मोदी ने कहा कि एक समय था, जब दुनिया में असम की चर्चा चाय के लिए होती थी। अब असम को दुनिया, चाय के साथ-साथ चिप से भी पहचानेगी। वो दिन दूर नहीं, जब असम के सेमीकंडक्टर प्लांट से चिप का उत्पादन शुरू हो जाएगा। ये असम को आधुनिक टेक्नोलॉजी के एक बहुत बड़े हब के रूप में विकसित करेगा। आने वाले समय में फोन हों, गाड़ियां हों, टीवी, फ्रिज हों, ये सभी सामान असम की चिप से ही चलने वाले हैं।
यही विकसित असम का हमारा रोडमैप है।
 

सेवा और सुशासन के 10 साल

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले सर्वानंद सोनोवाल जी का नेतृत्व और फिर हिमंता विश्व शर्मा जी की अगुवाई में असम ने बीते 10 वर्षों में सेवा और सुशासन का नया दौर देखा है। आप सबके आशीर्वाद से मुझे प्रधानमंत्री के रूप में हैट्रिक बनाने का अवसर मिला। आप सबके आशीर्वाद से इस मैदान में भी हैट्रिक लगाने का अवसर मिला है, मैं यहां तीसरी बार आया हूं। आपके आशीर्वाद से असम में सरकार भी हैट्रिक बनाने वाली है।
 

चाय बागान में मोदी

चुनावी सभा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिब्रुगढ़ में एक चाय बागान में पहुंचे। बागान में काम करने वाली महिलाओं से मुलाकात के साथ ही उन्होंने चाय पत्ती भी तोड़ी। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
स्कूल चलें हम: राज्यस्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का CM डॉ. मोहन यादव ने किया शुभारंभ, बच्चों को किताबें-साइकिलें देकर जीत लिया दिल