Assam Assembly Elections 2026 : PM मोदी और प्रियंका गांधी के बीच तीखी जुबानी जंग
असम विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा अपने चरम पर पहुंच गया है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बीच तीखे वार-पलटवार देखने को मिले। जहां एक तरफ पीएम मोदी ने कांग्रेस को 'भ्रष्टाचार की जननी' बताया, वहीं प्रियंका गांधी ने राज्य की हिमंत बिस्वा सरमा सरकार पर 'सिंडिकेट राज' चलाने का आरोप लगाया।
कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी
धेमाजी के गोगामुख में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता में आने पर घुसपैठियों को बचाने के लिए नया कानून लाने की योजना बना रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस बहुसंख्यक समुदाय को अल्पसंख्यक बनाकर घुसपैठियों का स्थायी वोट बैंक बनाना चाहती है। प्रधानमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए दिल्ली और असम के दो परिवार (गांधी और गोगोई परिवार) ही प्राथमिकता हैं, जनता नहीं। उन्होंने कांग्रेस को 'भ्रष्टाचार की जननी' करार दिया।
प्रियंका गांधी का पलटवार- असम में माफिया राज
एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि असम में फिलहाल माफिया और सिंडिकेट का राज है, जहां सब कुछ डर और धमकी के दम पर किया जा रहा है। मशहूर गायक जुबीन गर्ग की मौत का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस सरकार बनने के 100 दिनों के भीतर इस मामले में न्याय सुनिश्चित करेगी। उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस सत्ता में आने पर 10 लाख 'भूमिपुत्रों' को अस्थायी पट्टों के बजाय स्थायी जमीन के दस्तावेज देगी। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें