शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. सीधी
Written By Naidunia
Last Modified: सीधी , रविवार, 8 जनवरी 2012 (00:55 IST)

बादलों का डेरा

बादलों का डेरा -
शनिवार की सुबह आसमान में छाए कोहरे के बाद बादलों ने सूर्यदेव को घेर लिया। अपराह्न एक बजे से तीन बजे तक धूप तो दिखी लेकिन फिर से बादल छा गए। अचानक मौसम में रोज हो रहे बदलाव से प्रकृति पर भी भरोसा नहीं हो रहा है। बीते शुक्रवार की सुबह से ही मौसम कुछ ऐसा खुल गया मानो गर्मी की शुरुआत हो रही हो। फिर भी किसानों को भरोसा है कि मकर संक्रांति के इर्द-गिर्द वर्षा होगी इसीलिए तो पानी बरसने का रुख दिखाई दे रहा है। उपसंचालक कृषि रामशिरोमणि शर्मा ने कहा कि खाद का पर्याप्त भंडारण किया गया है। समितियों में किसानों को खाद उपलब्ध हो रही है। जहां नहीं होगी, वहां शीघ्र पहुंच जाएगी।