शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. रतलाम
Written By Naidunia
Last Modified: रतलाम , सोमवार, 31 अक्टूबर 2011 (01:05 IST)

मायके में पत्नी को जहर पिलाया

मायके में पत्नी को जहर पिलाया -
सरवन क्षेत्र के ग्राम सोमारुंडी में दो महीने से मायके में रह रही एक विवाहिता को उसके पति ने जहर पिला दिया। विवाहिता को उपचार के लिए पहले सैलाना और फिर रतलाम भेजा गया। पुलिस ने आरोपी पति के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया है।


सरवन पुलिस के अनुसार सालमगढ़ राजस्थान के ग्राम अंधियाराबडला निवासी बारिया पिता मोती सोमारुंडी स्थित ससुराल में दीपावली के दिन आया था। यहाँ पारिवारिक विवाद के चलते दो माह से उसकी पत्नी रेखा पिता जालिमसिंह रह रही थी। आरोपी ने उससे पूछा कि 'पिता के घर क्यों आई?'यह कहकर जबरदस्ती उसके मुँह में जहरीली दवा डाल दी। इससे रेखा अचेत हो गई। पुलिस ने रेखा की रिपोर्ट पर आरोपी पति के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया है। -निप्र