मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. रतलाम
Written By Naidunia
Last Modified: रतलाम , सोमवार, 31 अक्टूबर 2011 (01:06 IST)

टांसफार्मर खराब होने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित

टांसफार्मर खराब होने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित -
जिले के आलोट के समीपस्थ ग्राम रणायरा में विगत 10 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने से वहाँ विद्युत आपूर्ति बंद है। इस कारण नागरिकों को अंधेरे में रात गुजारना पड़ रही है। वहीं पेयजल व्यवस्था भी ठप पड़ी है। उधर, विद्युत कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक ग्रामीणों पर तीन लाख की राशि बकाया है। राशि जमा करने पर ही ट्रांसफार्मर बदला जाएगा।


गांव के सरपंच नंदीबाई पाटीदार का कहना है बिजली आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों को परेशाना होना पड़ रहा है। वहीं पंचायत द्वारा की जा रही पेयजल व्यवस्था भी ठप पड़ी है। इस समस्या से विद्युत कंपनी के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। सांसद प्रतिनिधि छगनलाल पाटीदार का कहना है कि विद्युत कंपनी बकाया राशि क ा बहाना बनाकर खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने का काम नहीं कर रही है। यही नहीं, किसानों पर बकाया विद्युत बिल की राशि भरने का दबाव बना रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी शीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगाए। अन्यथा किसान आंदोलन करेंगे।


गाँवों कम वोल्टेज की समस्या

आलोट तहसील के बरखेड़ाकलाँ में पिछले 10 दिनों से कम वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। सरपंच पीरूसिंह राठौर का कहना है कि कम वोल्टेज के कारण पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीण शांतिलाल पाटीदार ने बताया कि दीपपर्व पर भी विद्युत व्यवस्था ठप रही। दिवाली के दिन रात में केवल एक घंटा आपूर्ति हुई। वहीं ताजली फीडर से जुडे गाँवों में कम वोल्टेज की समस्या जस की तस है।


कर रहे सुधार के प्रयास

खारवाकलाँ में कम वोल्टेज की समस्या दूर कर दी है। बरखेडाकंला में भी सुधार कार्य किया है। इसकी रिपोर्ट आना बाकी है। बाकी जगह सुधार के प्रयास किए जा रहे है। -पी एस बुंदेला, संभागीय अभियंता, आलोट


तीन लाख की राशि बकाया

रणायरा में उपभोक्ताओं पर करीब 3 लाख की राशि बकाया है। जला हुआ ट्रांसफार्मर आज जमा हुआ है। राशि भरने पर ट्रांसफार्मर बदला जाएगा। -कैलाश चौपड़ा, एई, आलोट