शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. रतलाम
Written By Naidunia
Last Modified: रतलाम , सोमवार, 2 जनवरी 2012 (00:44 IST)

5 साल बाद दर्ज हुआ बाइक चोरी का मामला!

5 साल बाद दर्ज हुआ बाइक चोरी का मामला! -
गायक मोहम्मद सलीम की बाइक चोरी का मामला 4 साल 11 माह बाद दर्ज हुआ। सूत्रों के अनुसार बाइक भाटपचलाना पुलिस ने एक व्यक्ति से बरामद कर ली है।


पुलिस के अनुसार मोहम्मद सलीम निवासी वेद व्यास कॉलोनी किसी काम से 28 जनवरी 2007 को चाँदनी चौक गए थे। इस बीच उनकी बाइक (एमपी 43 बीए 1542) चोरी हो गई। उसी समय श्री सलीम ने माणक चौक थाने पर घटना की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने प्रकरण दर्ज नहीं किया। बाद में माणक चौक पुलिस ने शनिवार को चोरी का प्रकरण दर्ज किया। सूत्रों के अनुसार भाटपचलाना (उज्जैन) पुलिस ने तीन दिन पहले एक व्यक्ति को बाइक पर जाते रोका और कागजात माँगे तो उसने इंकार कर दिया जाँच करने पर पुलिस को पता चला कि बाइक तो श्री सलीम की है। इस पर पुलिस ने बाइक जब्त कर ली। -निप्र