शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. मंदसौर
Written By Naidunia
Last Modified: मंदसौर , शनिवार, 7 अप्रैल 2012 (00:41 IST)

माँ-बेटे के शव कुएँ से मिले

माँ-बेटे के शव कुएँ से मिले -
शामगढ़ से करीब 10 किमी दूर ग्राम बगुनिया में एक कुएँ से माँ-बेटे के शव पुलिस ने शुक्रवार शाम निकाले। उन्हें रात में यहाँ लाया गया और शनिवार को उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।


नगर निरीक्षक उमेश द्विवेदी ने बताया कि बागुनिया निवासी किरण पति किशनलाल खटीक (28) अपने मामा राधेश्याम के यहाँ बागुनिया में पिछले काफी समय से रह रही थी। शुक्रवार को काफी देर तक जब घर नहीं पहुँची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। एक कुएँ के समीप उसकी चप्पलें मिलने पर कुएँ में लोगों ने झाँका तो शव दिखे। ग्रमाीणों की मदद से पुलिस किरण और उसके पुत्र संजय (10) के शव कुएँ से निकलवाए। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगा।


श्री द्विवेदी ने बताया कि अवैध संबंधों की शंका में किरण को उसके पति ने दो साल पहले छोड़ दिया था। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। -निप्र