गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. मंदसौर
Written By Naidunia
Last Modified: मंदसौर , बुधवार, 7 दिसंबर 2011 (22:48 IST)

मंदसौर में पत्थरबाजी से आक्रोश

मंदसौर में पत्थरबाजी से आक्रोश -
असामाजिक तत्वों ने बुधवार सुबह बोहरा बाखल, सराफा बाजार, सम्राट मार्ग आदि क्षेत्रों में पत्थरबाजी कर शांति भंग करने की कोशिश की। पत्थरों से कुछ दुकानों को नुकसान भी पहुँचा। इससे व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने पुलिस गश्त बढ़ाने की माँग की है।


सुबह 4 से 6 बजे के बीच असामाजिक तत्वों ने बोहरा बाखल, सराफा बाजार तथा इससे लगे क्षेत्रों में मनीष बूंदीवाल, यशवंत सोनी व सुरेश सोनी के घर पत्थर फेंके। साथ ही प्रकाश ज्वेलर्स की दुकान के बाहर रखी पट्टी उठाकर फेंक दी। प्रवीण मुरड़िया, शौकत बोहरे की दुकान के बाहर रखे हाथ ठेलों को भी नुकसान पहुँचाया।


आक्रोशित व्यवसायी संजय मुरड़िया, अशोक सोनी, लाल गिरधर, सुरेश सोनी, विनय दुबेला आदि पार्षद उमेश पारिख व भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक संजय तरवेचा के साथ कोतवाली पहुँचे। यहाँ से विधायक यशपालसिंह सिसौदिया के पास पहुँचकर रोष व्यक्त किया। उन्होंने सभी व्यापारियों को एसपी डॉ. जीके पाठक के पास भेजकर उचित कार्रवाई करने को कहा। डॉ. पाठक ने उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।