शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. मंदसौर
Written By Naidunia
Last Modified: मंदसौर , बुधवार, 7 मार्च 2012 (00:50 IST)

अष्टमूर्ति महोत्सव में होगा रुद्राभिषेक

अष्टमूर्ति महोत्सव में होगा रुद्राभिषेक -
आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकरजी 9 मार्च को शहर में में लगभग 6 घंटे तक रहेंगे। इस दौरान वे वातानुकूलित मेडिटेशन हॉल के शुभारंभ के साथ ही संजय गांॅधी स्टेडियम में अष्टमूर्ति महोत्सव में शामिल होंगे।


इस संबंध में जारी तैयांरियों के बारे में बेंगलुरु आश्रम से आए गुरु कृष्णानंदजी ने यहाँ मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि यहाँ सैकड़ों श्रद्घालु भी रुद्राभिषेक में शामिल होंगे। गुरुदेव महासत्संग के माध्यम से श्रद्घालुओं को 'जीवन जीने की कला' भी सिखाएँगे। महोत्सव के लिए स्टेडियम में लगभग 25 हजार से अधिक लोगों की क्षमता वाला पांडाल बनाया जा रहा है। 9 मार्च की सुबह 10.30 बजे से संजय गाँधी स्टेडियम में अष्टमूर्ति महोत्सव का शुभारंभ होगा। यह शाम 4 बजे तक चलेगा। इसके बाद गुरुदेव उदयपुर के लिए रवाना होंगे। आयोजन की तैयारियों में मंदसौर-नीमच जिले से लगभग 350 कार्यकर्ता लगे हुए हैं। इस दौरान आर्ट ऑफ लिविंग के खुमानसिंह चुंडावत ने बताया कि रुद्राभिषेक वैसे तो निःशुल्क है। फिर भी व्यक्तिगत मनोकामना करने वालों के लिए रुद्राभिषेक अलग से भी किया जाएगा। इसके लिए पंजीयन भी किए गए हैं। अब तक करीब 40 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है। पंजीयन के लिए 2100 से लेकर 5001 रुपए तक राशि ली जा रही है। यह राशि श्रीश्री रविशंकरजी के आश्रम जाएगी। इस राशि को अन्य धार्मिक कार्यों में लगाया जाएगा।


एसपी ने भी किया निरीक्षण

मंगलवार दोपहर बाद एसपी डॉ. जीके पाठक ने भी अपने अमले के साथ संजय गाँधी स्टेडियम स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों के साथ मंच, लोगों के बैठने की व्यवस्था के साथ ही श्रीश्री के आगमन व निर्गम के लिए प्रस्तावित मार्ग का भी जायजा लिया। साथ ही कुछ उपयोगी सुझाव भी दिए। सीएसपी टीएस बघेल, कोतवाली टीआई आरडी मिश्रा व यातायात प्रभारी पुष्पासिंह चौहान भी उपस्थित थीं।


10 हजार से अधिक

लोग कर चुके कोर्स

आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा चलाए जाने वाले विभिन्ना कोर्सों में लगभग 10 हजार से अधिक लोग शामिल हो चुके हैं। इससे जिले भर में श्रीश्री के अनुयायियों की अच्छी-खासी संख्या है। -निप्र